घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने स्कूल भवन का काम कराया बंद

Updated:
विज्ञापन

निर्माणाधीन भवन, ढाला गया छत | Prabhat Khabar Network

मधुपुर के आरएन शाही स्कूल में 1.3 करोड़ की लागत से बन रहे भवन में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप, ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को बंद कराया.

विज्ञापन

मधुपुर: प्रखंड के गोविंदपुर स्थित आरएन शाही प्रोजेक्ट प्लस-टू उच्च विद्यालय में घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए गुरुवार को ग्रामीणों ने विरोध जताया. ग्रामीण मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य बंद करा दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
कैप्शन- निर्माणाधीन भवन के सामने विरोध जताते ग्रामीण, ढाला गया छत | Prabhat Khabar Network
निर्माणाधीन भवन के सामने विरोध जताते ग्रामीण, ढाला गया छत | Prabhat Khabar Network

ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण में सामग्री की गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है, जो बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय भवन की ढलाई दो दिन पहले मनमाने ढंग से की गयी. इसमें भी गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया. छत का लेवल सही नहीं रखा गया है. ढलाई के दौरान वाइब्रेटर का इस्तेमाल भी नहीं किया गया, जिससे छत की ढलाई में गिट्टी, सीमेंट और बालू सही तरीके से नहीं भरे गये. ग्रामीणों ने कहा कि अब आगे घटिया निर्माण कार्य नहीं करने दिया जायेगा.

कैप्शन- निर्माणाधीन भवन के सामने विरोध जताते ग्रामीण, ढाला गया छत | Prabhat Khabar Network
निर्माणाधीन भवन व ढाला गया छत | Prabhat Khabar Network

1.3 करोड़ की लागत से बन रहे 11 अतिरिक्त कमरे

बताया गया कि विद्यालय में 1.3 करोड़ रुपये की लागत से 11 अतिरिक्त कमरों का निर्माण कराया जा रहा है. निर्माण कार्य स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से कराया जा रहा है. इसका शिलान्यास 28 जुलाई को किया गया था. इसके बाद से निर्माण कार्य चल रहा है.

इन 11 अतिरिक्त कमरों में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के बैठने की व्यवस्था के साथ शौचालय आदि सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जानी हैं.

कनीय अभियंता ने फोन नहीं उठाया

इस संबंध में कनीय अभियंता का पक्ष लेने के लिए कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया.

विरोध करने वाले ग्रामीणों में विमल रवानी, अजय रवानी, विक्की भंडारी, रोहित रवानी, रुपेश कुमार, संतोष रवानी, सुभाष दास और मदन रवानी आदि शामिल हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola