Deoghar news : स्वामी विवेकानंद के विचारों को संस्कृत नाटकों के जरिये किया पेश, बटोरीं तालियां

Updated:
विज्ञापन

जसीडीह स्थित रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल में रविवार को मेघावेशन वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें नाटक की प्रस्तुति दी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जसीडीह. जसीडीह स्थित रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल में रविवार को मेघावेशन वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीओ रवि कुमार व रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के प्राचार्य स्वामी दिव्यसुदानंद ने किया. स्कूल निर्देशक सौगात कर ने सभी अतिथि का स्वागत किया. छात्रों ने सरस्वती वंदना व आरकेवीवीएम विद्यालय गीत की प्रस्तुति दी. इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने नृत्य, संगीत, संस्कृत गीत, योगा, भाषण प्रस्तुत कर मौजूद लोगों का मनमोह लिया. वहीं विभिन्न भाषाओं पर आधारित नाटक की प्रस्तुत दी. छात्रों ने हिंदी नाटक में युवाओं की चुनौतियों व संभावनाओं और संस्कृत नाटकों के माध्यम से स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आज के समय के संदर्भ में प्रस्तुत किया. वर्षभर विद्यालय में आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में वाद-विवाद, पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया. इस दौरान एसडीओ ने विद्यार्थियों से अपने भविष्य के प्रति समय रहते सही निर्णय लेने का आह्वान किया. उन्होंने प्रतियोगिताओं में भाग लेने के महत्व पर बल देते हुए कहा कि जीत और हार दोनों ही एक ही व्यवस्था के अभिन्न अंग है. वही स्वामी दिव्यसुदानंद ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की. उन्होंने विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों से विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण हेतु निरंतर प्रयास करने का आग्रह किया. वही स्कूल के प्राचार्य सेट्टू वी ने स्कूल की वार्षिक उपलब्धियां की जानकारी दी. मौके पर देवघर सहोदया के अध्यक्ष रामसेवक गुंजन, फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट देवघर के प्राचार्य नापेंद्र लिंगवाल, स्कूल के निर्देशक सौगात कर, उप प्राचार्य कंचन बनर्जी, अनिल कुमार राय सहित स्कूल के सभी शिक्षक आदि मौजूद थे. ॰आरकेवीवीएम स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola