तेज रफ्तार बाइक ने खड़े ऑटो में पीछे से मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Dec 2024 10:46 PM
बाइक दुर्घटना में पथरघटिया के युवक की हुई मौत
पालोजोरी. थाना क्षेत्र अंतर्गत पालोजोरी-जामताड़ा पथ पर रामपुर मोड़ के पास सोमवार रात के लगभग आठ बजे बाइक दुर्घटना में युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक की पहचान पथरघटिया गांव निवासी रियाज अंसारी ( 24) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मृतक युवक राजमिस्त्री का काम करता था और प्रत्येक दिन की तरह काम कर बाइक ( जेएच 21 जे 4484) से घर लौट रहा था. इस क्रम में रामपुर मोड़ के पास उसने सड़क में खड़ी एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे रियाज अंसारी के सिर पर गहरी चोट आई और घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी. आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पालोजोरी थाना प्रभारी ओम शरण घटनास्थल पर पहुंचे और शव को उठाकर पालोजोरी सीएचसी लाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक काफी तेज गति में था और ऑटो में इतनी जोर से टक्कर मारी की वह छिटककर दूर जा गिरा था. वहीं, सूचना मिलते ही मृतक के परिजन रोते बिलखते पालोजोरी सीएचसी पहुंचे. परिजनों ने बताया कि रियाज के पिता का निधन पहले ही हो गया है. वह चार भाईयों में सबसे छोटा था और वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि रियाज अंसारी ने हेलमेट नहीं पहना था. अगर उसने हेल्मेट पहना होता तो संभवतः उसकी जान बच सकती थी. ——- पालोजोरी-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर रामपुर मोड़ के पास की घटना राजमिस्त्री का काम कर वापस लौट रहा था अपना घर पथरघटिया
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










