पीएम श्री विद्यालय चेतनारी में निकाली गयी प्रभात फेरी

Author Balram
Updated:
विज्ञापन

मारगोमुंडा प्रखंड क्षेत्र के पीएम श्री यूएचएस चेतनारी में आयोजन

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के पीएम श्री यूएचएस चेतनारी में विद्यालय के प्राध्यापक अशफाक आलम के नेतृत्व में पल्स पोलियो जागरुकता अभियान को लेकर प्रभात फेरी निकाली गयी. इस दौरान रैली को गांव के चारों ओर घुमाया गया और ग्रामीणों को जागरूक किया गया. इस दौरान छात्रों ने ग्रामीणों को सचेत करते हुए नारा दिया कि एक भी बच्चा पल्स पोलियो दो बूंद खुराक से वंचित नहीं रहे. मौके पर प्रधानाध्यापक ने बताया कि अभियान के पहले रविवार को बूथों पर बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा बच्चों को पिलाई जायेगी. इसके बाद छुटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलाई जायेगी. मौके पर सहयोगी शिक्षक संजय किशोर,मो. खुर्शीद आलम, मुजफ्फर हुसैन, मंसूर आलम गौसी, चांदनी जबीन आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola