देवघर के छठ घाटों पर उमड़ी आस्था, विधायक से लेकर डीसी-एसपी तक ने अर्पित किया अर्घ्य; देखें खास तस्वीरों के साथ ख़ास पल..

Updated:
1 / 9
देवघर के छठ घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा. विधायक, डीसी, एसपी समेत सभी प्रमुख हस्तियों ने सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना की.
फुल स्क्रीन में देखें

देवघर के छठ घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा. विधायक, डीसी, एसपी समेत सभी प्रमुख हस्तियों ने सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना की.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 9
देवघर के छठ घाटों पर उमड़ी आस्था, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अर्पित किया अर्घ्य
फुल स्क्रीन में देखें

डीसी सौरभ कुमार भुवानिया, एसपी प्रवीण पुष्कर और एसडीओ रवि कुमार

देवघर के छठ घाटों पर उमड़ी आस्था, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अर्पित किया अर्घ्य

देवघर. लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर देवघर जिले के विभिन्न छठ घाटों पर आस्था और श्रद्धा का अनूठा नजारा देखने को मिला. संध्याकालीन और प्रातःकालीन अर्घ्य के दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने घाटों पर पहुंचकर पूरी नियम-निष्ठा के साथ अस्ताचलगामी और उदयगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया. इस दौरान सभी ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की.

3 / 9
डढ़वा नदी घाट पर डीसी, एसपी और एसडीएम ने अर्घ्य देकर संभाली व्यवस्था
फुल स्क्रीन में देखें

डीसी-एसपी

डढ़वा नदी घाट पर डीसी, एसपी और एसडीएम ने अर्घ्य देकर संभाली व्यवस्था

डीसी सौरभ कुमार भुवानिया, एसपी प्रवीण पुष्कर और एसडीएम रवि कुमार ने डढ़वा नदी छठ घाट पर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया. इस दौरान अधिकारियों ने घाट पर विधि-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया. साथ ही संबंधित अधिकारियों को छठव्रतियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने का निर्देश दिया.

4 / 9
रोहिणी नौका बांध पहुंचे विधायक सुरेश पासवान
फुल स्क्रीन में देखें

घाट पर उपस्थित देवघर विधायक सुरेश पासवान

रोहिणी नौका बांध पहुंचे विधायक सुरेश पासवान

देवघर विधायक सुरेश पासवान रोहिणी नौका बांध छठ घाट पहुंचे. उन्होंने छठ पूजा के अवसर पर पहला अर्घ्य अर्पित कर भगवान सूर्य की आराधना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की.

5 / 9
तालझारी और कैराबांक में पूर्व मंत्री ने दिया अर्घ्य
फुल स्क्रीन में देखें

पूर्व मंत्री रणधीर कुमार सिंह

तालझारी और कैराबांक में पूर्व मंत्री ने दिया अर्घ्य

पूर्व मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने छठ महापर्व के चौथे एवं अंतिम दिन तालझारी और कैराबांक गांव में उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया. उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों और अपने परिवार के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.

6 / 9
बेटी के छठ में शामिल हुए डॉ सुनील खवाड़े
फुल स्क्रीन में देखें

डॉ सुनील खवाड़े

बेटी के छठ में शामिल हुए डॉ सुनील खवाड़े

समाजसेवी डॉ सुनील खवाड़े अपनी बेटी द्वारा किए गए छठ व्रत में शामिल हुए और घाट पर पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया.

7 / 9
छठ का डाला लेकर घाट पहुंचे राहुल चंद्रवंशी
फुल स्क्रीन में देखें

झामुमो युवा मोर्चा देवघर जिला अध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी

छठ का डाला लेकर घाट पहुंचे राहुल चंद्रवंशी

झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी भी छठ का डाला लेकर घाट पहुंचे. उन्होंने पूरे विधि-विधान से भगवान सूर्य की आराधना करते हुए अर्घ्य अर्पित किया.

8 / 9
संजीत सिंह और रागिनी सिंह ने निभाई परंपरा
फुल स्क्रीन में देखें

बिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीत सिंह और रागिनी सिंह

संजीत सिंह और रागिनी सिंह ने निभाई परंपरा

बिल्डर्स एसोसिएशन के देवघर जिला अध्यक्ष संजीत कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने भी छठ घाट पर पूरी नियम-निष्ठा के साथ अर्घ्य अर्पित किया. उनकी पत्नी रागिनी सिंह ने छठ का व्रत

9 / 9
शिवगंगा घाट पर जीतेश राजपाल ने दिया अर्घ्य
फुल स्क्रीन में देखें

रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष जितेश राजपाल

शिवगंगा घाट पर जीतेश राजपाल ने दिया अर्घ्य

रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन जीतेश राजपाल ने शिवगंगा घाट पर पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और लोकमंगल की कामना की.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola