छठ व्रती कल किसी भी समय कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक

Updated:
विज्ञापन

डीसी सौरभ कुमार भुवानिया | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छठ महापर्व पर देवघर में व्रतियों को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में सुगम दर्शन और जलाभिषेक की सुविधा मिलेगी. जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है.

विज्ञापन

डीसी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर जिला प्रशासन ने की विशेष दर्शन की व्यवस्था

देवघर. लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर छठ व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विशेष दर्शन एवं जलाभिषेक की व्यवस्था की है. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि सोमवार, 16 नवंबर को सभी छठ व्रतियों को बाबा मंदिर में सुगम दर्शन और जलाभिषेक की सुविधा मिलेगी. इसके तहत व्रती किसी भी समय सीधे संस्कार मंडप के रास्ते मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर सकेंगे और बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर दर्शन कर सकेंगे.

विज्ञापन

संस्कार मंडप से मिलेगी सीधी एंट्री

डीसी के निर्देशानुसार छठ व्रतियों को सामान्य कतार में लगने की आवश्यकता नहीं होगी. उनके लिए संस्कार मंडप के रास्ते सीधे गर्भगृह तक पहुंचने की विशेष व्यवस्था की गयी है. वहीं, मंदिर परिसर और संस्कार मंडप मार्ग में सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण के लिए दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. श्रद्धालुओं की सहायता के लिए भी आवश्यक इंतजाम रहेंगे. जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि छठ व्रती बिना किसी असुविधा के शांतिपूर्ण माहौल में बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक कर सकें.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola