श्रीमद् भागवत कथा से माहौल हुआ भक्तिमय

Updated:
विज्ञापन

भगवान राधा-कृष्ण को पालकी पर बिठाकर कर नगर भ्रमण कराया

विज्ञापन

चितरा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तिवारी टोला में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सह एकादशी उद्यापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सोमवार को भगवान राधा-कृष्ण को पालकी पर बिठाकर कर नगर भ्रमण कराया गया. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान को पालकी में बिठाकर चितरा के मुख्य मार्ग पर शोभा यात्रा निकाली गयी. इस दौरान चितरा स्थित दुखिया बाबा शिव पार्वती मंदिर, राधा माधव मंदिर, राम दरबार, शनि मंदिर, माता छिन्नमस्तिका काली मंदिर, आंबेडकर चौक स्थित सीता राम सह हनुमान मंदिर, तिवारी चौक स्थित काली मंदिर समेत अन्य मंदिरों में घुमाया गया. साथ ही भगवान के जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया. मौके पर रतन लाल तिवारी, श्याम सुंदर तिवारी, धनंजय तिवारी, ध्रुव तिवारी, ललित मिश्रा, अजीत तिवारी, मुन्ना मिश्रा, कामदेव दुबे आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola