Deoghar news : सेमीफाइनल मैच में इजहार ज्वेलरी ने जेएस किंग इलेवन को हराया

Published by : BALRAM Updated At : 29 Jan 2026 8:51 PM

विज्ञापन

मारगोमुंडा के पिपरा क्रिकेट मैदान में हसन क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में हाजी हुसैन अंसारी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन एक तहत सेमीफाइनल मैच खेला गया, जिसमें इजहार ज्वेलरी ने मैच जीता.

विज्ञापन

मारगोमुंडा . प्रखंड क्षेत्र के पिपरा क्रिकेट मैदान में हसन क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में हाजी हुसैन अंसारी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन एक तहत सेमीफाइनल मैच खेला गया. मौके पर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन उपस्थित थे. सेमीफाइनल मैच टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जेएस किंग इलेवन कानों की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में नौ विकेट खोकर 129 रन बनाये. विपक्षी टीम को जीत के लिये 130 रन बनाने का लक्ष्य दिया. जवाबी पारी खेलने उतरी इजहार ज्वेलरी की टीम ने आठ विकेट खोकर सेमीफाइनल मैच जीत लिया. फाइनल मुकाबला जहीर इलेवन बारापंसारी व इजहार ज्वेलरी के बीच आगामी 31 जनवरी को खेला जायेगा. मौके पर मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि मेरे वालिद मरहूम हाजी हुसैन अंसारी की याद में खेले जाने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट काफी जोश भरा रहा है. लोग संयम बनाकर हर दिन खेल को देखते रहे और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते रहे. कहा कि उनके दिवंगत पिता ने राजनीतिक मैदान के साथ-साथ खेल के मैदान में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया. टूर्नामेंट के लिए खेल आयोजकों, खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों को तहे दिल से शुक्रिया अदा करता है. कहा 31 जनवरी को होने वाले फाइनल मुकाबले में हिस्सा लेकर खेल को बढ़ावा देने में अहम् भूमिका निभायें. मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान अंसारी, इकरामूल हसन, नसीम अंसारी,अकदस हसन, संजय शर्मा, नंदा यादव, शरीफ अंसारी, नईम, मुमताज अंसारी, नेमूल, अकबर अली, अली हुसैन, शाहजहान अंसारी, शमशेर अंसारी समेत दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद थे. ॰हाजी हुसैन अंसारी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola