पेड़ से टकराया देवीपुर थाने का गश्ती वाहन, एएसआइ समेत चार घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 May 2024 11:56 PM
चालक को झपकी आ गयी और वाहन असंतुलित होकर सामने पेड़ से जा टकरायी. घटना में वाहन चालक सहित गश्ती में शामिल सभी पुलिसकर्मी घायल हो गये.
देवघर : देवीपुर थाना क्षेत्र के जमुआ गांव के पास पुलिस गश्ती वाहन असंतुलित होकर सामने पेड़ से टकरा गया. घटना में चालक सहित तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल एएसआइ उषा कुमारी सहित दो पुलिसकर्मियों व चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने घायल एएसआइ उषा को आइसीयू में भर्ती करा दिया. वहीं चालक समेत दोनों पुलिसकर्मियों को डॉक्टर ने आंशिक घायल देखकर प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी. इधर देर शाम में एएसआइ उषा की सेहत में सुधार नहीं होता, देख इमरजेंसी के डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. घटना के संबंध में घायल एएसआइ उषा कुमारी ने बताया कि वे सभी रात्रि गश्ती में थे. उसी दौरान चालक को झपकी आ गयी और वाहन असंतुलित होकर सामने पेड़ से जा टकरायी. घटना में वाहन चालक सहित गश्ती में शामिल सभी पुलिसकर्मी घायल हो गये. घटना को देखकर आसपास के स्थानीय लोग पहुंचे और 108 एंबुलेंस को कॉल कर बुलाया. घटनास्थल से लोगों ने उनलोगों को उठाकर 108 एंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










