रंगदारी के खिलाफ देवघर पुलिस का देर रात ऑपरेशन, पांच संदिग्ध हिरासत में; पिस्तौल-गोली और स्कॉर्पियो बरामद
देवघर में रंगदारी वसूलने वाले गिरोह पर पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई की है. छापेमारी में 5 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है, जिनके पास से पिस्तौल, गोली और एक स्कॉर्पियो बरामद हुई है. तीन संदिग्धों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है.
देवघर : शहर में रंगदारी वसूली की सूचना के बाद शुक्रवार देर रात नगर थाना पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर पांच संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है. कार्रवाई की शुरुआत साइबर थाना के समीप स्थित एक मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल के पास से हुई, जहां पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा. इसके बाद उनकी निशानदेही पर शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गयी. इस दौरान दो अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेने के साथ पिस्तौल, गोली और काली स्कॉर्पियो बरामद किये जाने की सूचना है. सभी संदिग्धों से नगर थाना में पूछताछ जारी है.
तीन संदिग्धों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिये गये पांच युवकों में तीन का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. इनके खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट, लूट, रंगदारी और छिनतई से जुड़े कई मामले नगर, कुंडा, रिखिया और मोहनपुर थाना में पूर्व से दर्ज बताये जाते हैं. पुलिस पूर्व में भी अलग-अलग मामलों में इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.
अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं संदिग्ध
हिरासत में लिये गये युवकों में एक बीएन झा पथ, दूसरा बिलासी शीतल मल्लिक रोड, तीसरा रिखिया थाना क्षेत्र के चिरोडीह गांव और चौथा कुंडा थानांतर्गत करनीबाग इलाके का रहने वाला बताया जाता है. पांचवें युवक के निवास स्थान की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आयी है. पुलिस ने अनुसंधान प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए सभी के नाम-पता सार्वजनिक नहीं किये हैं.
मटका लॉटरी और रंगदारी वसूली के आरोप
बताया जाता है कि दो युवकों पर शहर में मटका लॉटरी के अवैध संचालन और रुपये वसूली कराने का भी आरोप लगता रहा है. सूत्रों के अनुसारदो युवकों पर शहर में आपराधिक गिरोह संचालित करने का भी आरोप है. बताया जाता है कि गिरोह में काफी संख्या में सदस्य सक्रिय हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. हिर, कुछ माह पूर्व जेल से छूटने के बाद ये फिर से रंगदारी वसूली कराने में सक्रिय हो गये थे. इसके बाद पुलिस उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी.
गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश
दो युवकों पर शहर में आपराधिक गिरोह संचालित करने का भी आरोप है. बताया जाता है कि गिरोह में काफी संख्या में सदस्य सक्रिय हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. हिरासत में लिये गये युवकों से पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पूर्व की आपराधिक घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटायी जा रही है.
रविवार को हो सकता है मामले का खुलासा
हालांकि, नगर थाना पुलिस के किसी पदाधिकारी ने मामले में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी देने से परहेज किया है. पुलिस की पूछताछ पूरी होने और जांच आगे बढ़ने के बाद ही मामले में विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है. पुलिस रविवार को पूरे मामले का खुलासा कर सकती है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए