देवघर एम्स के बाहर पसरी गंदगी से मरीज परेशान, स्वच्छता अभियान की खुली पोल
एम्स चहारदीवारी से सटे कचरे का अंबार देवीपुर | Prabhat Khabar Network
एम्स देवघर के पास कचरे का ढेर लगा है. दुर्गंध और गंदगी से मरीजों व ग्रामीणों को परेशानी, बीमारी का खतरा. जानिए पूरा मामला.
देवीपुर : प्रखंड क्षेत्र स्थित एम्स जैसी प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्था के आसपास कचरे का ढेर लगा रहने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कचरे से उठने वाली सड़ांध और दुर्गंध के कारण आसपास का वातावरण प्रभावित हो रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है.
आपके शहर में

एम्स की चहारदीवारी के बाहर कूड़ा जमा रहने से प्रतिदिन इलाज के लिए आने वाले सैकड़ों मरीजों और उनके परिजनों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीणों को भी परेशानी हो रही है. कचरे और गंदगी के कारण क्षेत्र की सुंदरता भी प्रभावित हो रही है. वहीं, स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों पर भी सवाल उठ रहे हैं.
स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि स्वास्थ्य संस्था के आसपास इस तरह गंदगी का जमा रहना सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है. ग्रामीणों ने प्रशासन और एम्स प्रबंधन से मामले का संज्ञान लेते हुए कचरे की नियमित सफाई और उचित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए