तकनीकी प्रशिक्षण के लिए देवघर के 100 युवा रांची रवाना, प्लास्टिक उद्योग में मिलेगा रोजगार का अवसर

Updated:
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को मोटिवेट करते डीसी और मौजूद प्रतिभागी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर के 100 युवाओं को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण के लिए रांची भेजा गया. प्लास्टिक प्रोसेसिंग और इंजेक्शन मोल्डिंग सीखकर मिलेगा रोज़गार

विज्ञापन

देवघर. जिले के युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर रोजगार से जोड़ने की पहल के तहत गुरुवार को 100 चयनित युवाओं को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण के लिए रांची रवाना किया गया. झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम (JIIDCO) की RAMP योजना के तहत केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET), हेहल, रांची में इन युवाओं को प्लास्टिक प्रोसेसिंग और इंजेक्शन मोल्डिंग का प्रशिक्षण दिया जायेगा.

विज्ञापन
Image

किताबी ज्ञान के साथ तकनीकी दक्षता जरूरी : डीसी

सूचना भवन में आयोजित कार्यक्रम में डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि वर्तमान दौर तकनीक और कौशल का है. केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं, बल्कि उद्योगों की मांग के अनुरूप तकनीकी दक्षता हासिल करना जरूरी है. CIPET से तीन और चार माह का प्रशिक्षण युवाओं के भविष्य की मजबूत नींव बनेगा. उन्होंने युवाओं से अनुशासन और लगन के साथ आधुनिक मशीनों व प्लास्टिक प्रोसेसिंग की बारीकियां सीखने की अपील की.

डीसी ने कहा कि देवीपुर में निर्माणाधीन प्लास्टिक पार्क शुरू होने पर प्रशिक्षित युवाओं को गृह जिले में रोजगार के अवसर मिलेंगे और पलायन कम करने में मदद मिलेगी.

400 आवेदन, पहले चरण में 100 चयनित

जिले से 400 आवेदन मिले थे, जिनमें पहले चरण में 100 योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया गया. सीट उपलब्ध होने पर शेष युवाओं को भी प्रशिक्षण भेजा जायेगा. प्रशिक्षण, भोजन, आवास, ड्रेस व शिक्षण सामग्री मुफ्त मिलेगी. कोर्स पूरा करने पर कंपनियों में 100% प्लेसमेंट का अवसर उपलब्ध कराया जायेगा.

डीडीसी पीयूष सिन्हा ने कहा कि प्रशासन युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने व रोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है. मौके पर जिला कौशल विकास पदाधिकारी शैलेंद्र शाह, डीपीआरओ राहुल कुमार भारती, CIPET निदेशक एके जोशी, रोहित कुमार विद्यार्थी, प्रशांत कुमार सिंह, प्रियव्रत कुमार समेत संबंधित टीम मौजूद थी.

प्रशिक्षण अवधि व पाठ्यक्रम

NSDC एवं NCVET से मान्यता प्राप्त कोर्स (NSQF लेवल 3 व 3.5)


कोर्स। अवधि। योग्यता

मशीन ऑपरेटर असिस्टेंट – प्लास्टिक्स प्रोसेसिंग (MOA-PP) 3 माह। 10वीं पास

मशीन ऑपरेटर असिस्टेंट – इंजेक्शन मोल्डिंग (MOA-IM)। 3 माह। 10वीं पास

मशीन ऑपरेटर – प्लास्टिक्स प्रोसेसिंग (MO-PP) 4 माह। 11वीं पास

मशीन ऑपरेटर – इंजेक्शन मोल्डिंग (MO-IM) 4 माह। 11वीं पास

अभ्यर्थियों को मोटिवेट करते डीसी और मौजूद प्रतिभागी | Prabhat Khabar Network
अभ्यर्थियों को मोटिवेट करते डीसी और मौजूद प्रतिभागी | Prabhat Khabar Network
अभ्यर्थियों को मोटिवेट करते डीसी और मौजूद प्रतिभागी | Prabhat Khabar Network
अभ्यर्थियों को मोटिवेट करते डीसी और मौजूद प्रतिभागी | Prabhat Khabar Network
अभ्यर्थियों को मोटिवेट करते डीसी और मौजूद प्रतिभागी | Prabhat Khabar Network
अभ्यर्थियों को मोटिवेट करते डीसी और मौजूद प्रतिभागी | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola