Deoghar news : 20 साल से ससुराल में रहता था युवक, रविवार से था लापता, नदी में मिली लाश

Published by : ASHISH KUNDAN Updated At : 10 Feb 2026 8:46 PM

विज्ञापन

नगर क्षेत्र के सिंघवा स्थित देवघर-दुमका रेलवे ओवरब्रिज के नीचे डढ़वा नदी में एक व्यक्ति का शव मिला है. पुलिस की मौजूदगी में शव निकाला गया, जिसकी पहचान सिंघवा निवासी के रूप में की.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर. नगर थाना क्षेत्र के सिंघवा स्थित देवघर-दुमका रेलवे ओवरब्रिज के नीचे डढ़वा नदी में एक व्यक्ति का शव मिला है. घटना की जानकारी गांव वालों को होते ही लोगों की काफी भीड़ जमा हो गयी. इधर घटना की जानकारी पुलिस को किसी ने दी. सूचना मिलते ही नगर थाने के पदाधिकारी पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकलवाया. इसके बाद मृतक की पहचान गांव वालों से करायी गयी. मृतक सिंघवा मुहल्ला निवासी भरत पुजहर ( 40 वर्ष ) के रूप में पहचान की गयी. ग्रामीणों के मुताबिक पिछले 20 साल से भरत अपने ससुराल में रहकर मजदूरी का काम करता था. इसी से वह परिवार का भरण पोषण करता था.

परिजनों ने बताया कि रविवार को घर से निकला था, जो वापस नहीं लौटा. आसपास में काफी खोजबीन की गयी. किंतु कुछ पता नहीं चल सका. मंगलवार सुबह जब गांव वालों ने ओवरब्रिज के नीचे पानी की सतह पर शव को देखा, तो तत्काल पुलिस को जानकारी दी गयी. नदी में डूबने से उसकी मौत होने की बात लोगों की ओर से कही जा रही है. भरत को दो बेटा व दो बेटी है. एक बेटे व बेटी की शादी हो चुकी है. शादीशुदा बेटा ससुराल में रहता है. वहीं छोटे पुत्र व पुत्री के साथ भरत अपने ससुराल में काफी दिनों से रह रहा था. सूचना पाकर भरत का बेटा भी पहुंच गया. बेटा सहित परिजनों ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, जिसके बाद भरत के शव का अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया.

हाइलाइट्स

॰देवघर-दुमका रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सिंघवा के पास डढ़वा नदी में मिला युवक का शव

॰शव देखकर लोगों ने पुलिस को किया सूचित ॰शव निकालने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंपा

॰रविवार से गायब था युवक , मृतक की पहचान भरत पुजहर के रूप में हुई

॰परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार

विज्ञापन
ASHISH KUNDAN

लेखक के बारे में

By ASHISH KUNDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola