ePaper

Deoghar news : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर छात्राओं को प्रभारी सीएस ने खिलायी दवा, अभियान की शुरुआत की

Updated at : 17 Dec 2024 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर छात्राओं को प्रभारी सीएस ने खिलायी दवा, अभियान की शुरुआत की

प्रभारी सिविल सर्जन ने मातृ मंदिर प्लस-टू उच्च विद्यालय में अभियान की शुरूआत की. उन्होंने छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलायी. इस दौरान बताया कि खाली पेट इस दवाई को नहीं खाना है.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर . मंगलवार को मातृ मंदिर प्लस-टू उच्च विद्यालय में जिला स्तरीय राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की शुरुआत की शुरुआत की गयी. इस दौरान प्रभारी सिविल सर्जन डॉ जुगल किशोर चौधरी ने कार्यक्रम की शुरुआत की, इसके बाद उन्होंने विद्यालय के छात्राओं को एल्बेंडाजोल का गोली खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की शुरुआत की. मौके पर प्रभारी सिविल सर्जन ने कहा कि अभियान के दौरान जिले भर के एक से 19 वर्ष बच्चों व किशोर- किशोरियों को एल्बेंडाजोल का टेबलेट चबाकर खिलाया जाना है. ताकि बच्चों व किशोर, किशोरियों को कृमि संक्रमण से बचाया जा सके. उन्होंने बताया कि आज जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूलों समेत कुल 3546 संस्थानों में कृमि मुक्ति दिवस के तहत एल्बेंडाजोल की गोली खिलायी गयी, इसमें 4,61,949 बच्चे व किशोर को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है. जबकि आज जितने के बच्चे व किशोर छूट जायेगें उसके लिए 23 दिसंबर को मॉक अप राउंड चला कर छूटे हुए बच्चों और किशोर को गोली खिलायी जायेगी. बताया कि एल्बेंडाजोल की दवा खाली पेट नहीं खानी है, साथ ही एल्बेंडाजोल दवा के भ्रांतियां के बारे में एम्स के चिकित्सक डॉ विश्वजीत विश्वास ने कहा यह दावा गुणवत्तापूर्ण है और बच्चों में इसके खाने से कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं. मौके पर जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार गुप्ता, महामारी विशेषज्ञ डॉ मनीष शेखर, डीपीएम समरेश सिंह, डीपीसी प्रवीण सिंह, वीसीसीएम मनीष कुमार, एविडेंस सेक्शन के राजेश मिश्रा, शहाबुद्दीन अंसारी, विद्यालय की प्रधानचार्य विशु किरण व विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola