स्कूली बच्चों को बताये गये तंबाकू के दुष्प्रभाव

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत तंबाकू मुक्त युवा अभियान 2.0 के तहत शनिवार को शिवगंगा मुहल्ला स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर: राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत तंबाकू मुक्त युवा अभियान 2.0 के तहत शनिवार को शिवगंगा मुहल्ला स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सह एनसीडी सेल के नोडल पदाधिकारी डॉ मनोज गुप्ता ने की. इस दौरान विद्यालय के बच्चों को तंबाकू से होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में बताया गया. साथ ही तंबाकू के खतरनाक आदत से दूर रहने के प्रति जागरूक किया गया. बच्चों को तंबाकू से होने वाले बीमारी कैंसर, अस्थमा, लकवा, श्वास संबंधित बीमारी के बारे में बताया गया. इसके अलावा स्कूली बच्चों के बीच तंबाकू निषेध पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे तनुश्री, अनुषा व अंतरा कुमारी को एनसीडी कोषांग की ओर से पुरस्कृत किया गया. साथ तंबाकू नहीं उपयोग करने को लेकर शपथ दिलायी गयी. मौके पर स्कूल की प्राचार्य शोभा कुमारी, शिक्षक संजीव कुमार, मानवी कुमारी, जिला परामर्शी अभिमन्यु दांगी, अभिषेक सिन्हा समेत अन्य थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola