ePaper

दिनदहाड़े दो महिलाओं के गले से सोने की चेन छिनतई

Updated at : 15 Jul 2024 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
दिनदहाड़े दो महिलाओं के गले से सोने की चेन छिनतई

सोमवार को नगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाके में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दो महिलाओं के गले से सोने की चेन छिनतई कर ली.

विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के जलसार के समीप व एसबीआइ लक्ष्मीपुर शाखा के पास हुई घटना वरीय संवाददाता, देवघर. सोमवार को नगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाके में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दो महिलाओं के गले से सोने की चेन छिनतई कर ली. घटना के बाद दोनों महिलाएं नगर थाना पहुंचीं और अपनी-अपनी शिकायतें दीं. जानकारी के मुताबिक पहली घटना में सर्कुलर रोड रांगा मोड़ के समीप स्थित पेट्रोल पंप के बगल निवासी कुमारी स्मृति के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने 20 ग्राम सोने की चेन छीनकर तेजी से पुराना पोस्टमार्टम हाउस की तरफ भाग निकले. उक्त घटना जलसार तालाब के समीप स्थित एक छोटे मंदिर के पास की बतायी गयी है. कुमारी स्मृति बेटी के साथ टोटो पर सवार होकर बाजार आ रही थी, तभी बाइक सवार बदमाशों ने टोटो को ओवरटेक कर रोकवाया. जब तक वे लोग कुछ समझ पाते, तब तक बाइक पर पीछे बैठे बदमाश चेन छीन ली. मदद के लिए उक्त महिला चिल्लाती रही, किंतु कोई आगे नहीं आया. वहीं, दूसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के ही एसबीआइ लक्ष्मीपुर शाखा के समीप हुई. बिलासी टाउन सीडी द्वारी लेन वेदांग स्कूल के समीप निवासी नूतन कुमारी उक्त स्थल पर उतरकर टोटो वाले को किराया दे रही थी, तभी बाइक सवार बदमाश वहां आकर रुक गये. बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने नूतन के गले से सोने की चेन छिनतई कर ली और वे आगे भाग निकले. दोनों घटनाओं में पल्सर बाइक बिना नंबर के थे. बाइक पर सवार दोनों बदमाशों की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष बतायी गयी है. जानकारी हो कि इन दिनों नगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों का आतंक काफी बढ़ गया है. प्राय: शहर के किसी न किसी इलाके में महिलाओं के गले से चेन व लोगों के पास से मोबाइल छिनतई की घटनाएं हो रहीं हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola