ePaper

कुएं में मिला लापता युवक का शव

Updated at : 24 Nov 2024 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
कुएं में मिला लापता युवक का शव

पालोजोरी की जीवनाबांध पंचायत के लिपिटांड़ का मामला

विज्ञापन

पालोजोरी. थाना क्षेत्र की जीवनाबांध पंचायत के लिपिटांड़ गांव में सिंचाई कूप से गांव के ही सीताराम किस्कू का शव रविवार सुबह बरामद हुआ. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सीताराम किस्कू दो दिनों से घर से गायब था. उसे नशा की लत थी. रविवार सुबह 8 बजे गांव वालों ने बताया कि कुआं में किसी का शव तैर रहा है, जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव को पानी से निकाला तो इसकी पहचान सीताराम किस्कू के रूप में हुई. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया. वहीं, इस संबंध में परिजनों ने आशंका जतायी कि युवक शराब का आदी था. ज्यादा नशा हो जाने के कारण वह किसी तरह कुएं में गिर गया होगा. इस संबंध में परिजनों के बयान पर पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर मामले में परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है. —————————————————————————————— पालोजोरी की जीवनाबांध पंचायत के लिपिटांड़ का मामला परिजनों ने बताया दो दिनों से था घर से गायब, नशा की थी लत

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola