मजदूरी के लिए ट्रेन पकड़ने पहुंचे 20 नाबालिग, जसीडीह स्टेशन पर RPF ने किया रेस्क्यू

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर.

जसीडीह स्टेशन पर RPF ने 20 नाबालिग बच्चों को मजदूरी के लिए ले जाते हुए रेस्क्यू किया. चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा गया, जानें पूरी कहानी.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर.जसीडीह रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने विशेष जांच अभियान के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन देवघर के सहयोग से मजदूरी के लिए विभिन्न राज्यों की ओर जा रहे 20 नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया. सभी बच्चों को सुरक्षित रूप से आरपीएफ पोस्ट जसीडीह लाया गया. आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चों को आगे की देखभाल, काउंसलिंग और पुनर्वास के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर जांच के दौरान मिले बच्चे

आरपीएफ इंस्पेक्टर शिव शंकर सिंह ने बताया कि आरपीएफ के पदाधिकारी और जवान जसीडीह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर विशेष जांच अभियान चला रहे थे. इसी दौरान 20 नाबालिग बच्चे संदिग्ध परिस्थिति में मिले.

पूछताछ में पता चला कि बच्चे देवघर, सारठ, पालोजोरी, झाझा, बांका समेत अन्य क्षेत्रों के रहने वाले हैं. पूछताछ के दौरान बच्चों ने बताया कि वे ट्रेन संख्या 12376 तांबरम एक्सप्रेस से अलग-अलग राज्यों में मजदूरी करने के उद्देश्य से जाने वाले थे.

चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने की पूछताछ

बच्चों के मिलने की सूचना आरपीएफ ने तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन देवघर को दी. इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम आरपीएफ पोस्ट पहुंची और बच्चों से आवश्यक पूछताछ की.

बच्चों की स्थिति और मामले से संबंधित जानकारी लेने के बाद तय प्रक्रिया के तहत सभी की मेडिकल जांच कराई गई. जांच और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं.

यह भी पढ़ें:

गरीबी चीखती रही...सोता रहा सिस्टम:घर की आस में थी लीलावती,जर्जर दीवार ने छीन ली जिंदगी

काउंसलिंग और पुनर्वास के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा

मेडिकल जांच और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी 20 नाबालिग बच्चों को आगे की कार्रवाई, देखभाल, काउंसलिंग और पुनर्वास के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया गया.

आरपीएफ की ओर से एसआइ रजनी कुमारी ने सभी 20 बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपुर्द किया. मामले में संबंधित एजेंसियों की ओर से आगे की प्रक्रिया की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola