आइएसबीटी में पार्किंग शुल्क वसूली रोकने का आरोप, थाने में दी शिकायत

Updated:
विज्ञापन

आइएसबीटी में पार्किंग शुल्क वसूली पर असामाजिक तत्वों ने लगायी रोक

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जसीडीह . थाना क्षेत्र के बाघमारा आइएसबीटी में असामाजिक तत्वों ने पार्किंग शुल्क वसूली रोक लगा दी है. इस लेकर नगर थाना क्षेत्र के झौसागढ़ी राम मंदिर रोड निवासी पार्किंग वसूली बंदोबस्तधारी विकास कुमार गुप्ता ने थाना में एक नामजद व 6-7 अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध शिकायत दी है. आवेदन में उन्होंने बताया है कि उसे नगर निगम द्वारा आइएसबीटी बाघमारा बस पड़ाव में लगने वाले वाहनों की पार्किंग वसूली का आदेश दिया गया है. इस आदेश के तहत बस पड़ाव में पार्किंग शुल्क वसूली की जा रही थी. इस क्रम में शनिवार को उक्त सभी व्यक्ति मिलकर आये और पार्किंग वसूली कर रहे कर्मियों को रोक दिया. वे खुद को स्थानीय निवासी बताते हुए बस पार्किंग वसूलने की बात कही. साथ ही सभी कर्मियों को भगा दिया और अवैध रूप से वसूली करने लगे. इससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हो गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola