मिट्टी मोरम व सिंचाई कूप कार्य की गुणवत्ता की ली जानकारी

Updated:
विज्ञापन

ऑडिट टीम ने विभिन्न मनरेगा पंजियों का किया निरीक्षण

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की शेष 16 पंचायतों में चल रहे सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों ने शनिवार को विभिन्न पंचायतों में चल रहे मनरेगा योजनाओं के पंजी का अवलोकन किया. साथ ही मुखिया, वार्ड सदस्य व ग्रामीणों से योजनाओं के संबंध में जानकारी ली. इस दौरान ऑडिट टीम के सदस्यों ने प्रखंड के जमनी, दलहा में वार्ड सदस्यों व ग्रामीणों से योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली. टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों से मनरेगा योजना के तहत संचालित मिट्टी मोरम सड़क, सिंचाई कूप, आम बागवानी, डोभा, भूमि समतलीकरण आदि योजनाओं में किये गये कार्य की गुणवत्ता के संबंध में भी जानकारी ली. बताते चले कि तीन से आठ दिसंबर तक ऑडिट टीम के माध्यम से योजना स्थल का निरीक्षण कर मनरेगा योजनाओं का ऑडिट किया जायेगा. नौ दिसंबर को पंचायत स्तरीय जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. वहीं, 27 दिसंबर को प्रखंड स्तरीय जन सुनवाई प्रखंड कार्यालय मधुपुर में किया जायेगा. ———————- ऑडिट टीम ने विभिन्न मनरेगा पंजियों का किया निरीक्षण

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola