गति नियंत्रक यंत्र का प्रयोग नहीं करने वालों होगी कार्रवाई : मुख्य सचिव

Updated:
विज्ञापन

देवघर : रांची से वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिये मुख्य सचिव राजबाला वर्मा व डीजीपी डीके पांडेय ने सड़क सुरक्षा समेत कानून व्यवस्था पर समीक्षा की. मुख्य सचिव ने कहा कि 28 फरवरी तक जिले के सभी दुर्घटना स्थल को चिन्हित कर इसमें सुधार लायें. उक्त स्थल को चौड़ीकरण व स्पीड ब्रेकर लगाने का निर्देश दिया […]

विज्ञापन

देवघर : रांची से वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिये मुख्य सचिव राजबाला वर्मा व डीजीपी डीके पांडेय ने सड़क सुरक्षा समेत कानून व्यवस्था पर समीक्षा की. मुख्य सचिव ने कहा कि 28 फरवरी तक जिले के सभी दुर्घटना स्थल को चिन्हित कर इसमें सुधार लायें. उक्त स्थल को चौड़ीकरण व स्पीड ब्रेकर लगाने का निर्देश दिया गया. वाहनों पर गति नियंत्रण यंत्र का प्रयोग नहीं करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा गया. वाहनाें से ब्लैक शीला हटवायें व हेलमेट का प्रयोग सुनिश्चित करायें.

दुर्घटनाओं में 50 फीसदी कमी तेजी से लाना है. मुख्य सचिव ने कहा कि मोमेंटम झारखंड का आयोजन को लेकर पूरे राज्य में कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखना है, इसे निश्चित रुप से सुनिश्चित करायें. किसी भी जिले में विरोध की वजह से गलत संदेश नहीं जाना चाहिए. इस मौके पर एसपी ए विजयालक्ष्मी, डीडीसी जनमजेय ठाकुर, डीटीओ प्रेमलता मुरमू, डीएसपी आरके भूूषण आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola