देवघर : सिद्धो कान्हू बुद्धिजीवी समन्वय समिति के तत्वावधान में रामपुर मुहल्ले में पांच दिवसीय सोहराय पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया. यह बुधवार से शुरू होकर शनिवार मकर संक्रांत पर संपन्न हुआ. इस दौरान गोहाल को गोबर से लीपा गया. अक्षत से पूजा कर प्रवेश किया. अपने कुल देवता व गोहाल यानी पशुअों की पूजा की. विवाहित बेटियां सुसुराल से अपने मायके आकर पूजा में शामिल हुई. इस दौरान भाईचारे व सदभावना का नजारा देखने को मिला. इसमें आदिवासी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.
समिति के वरीय पदाधिकारी रूप नारायण मुर्मू ने बताया कि यह पर्व पांच दिनों तक चला. अपने कुल देवता की पूजा की. पशुओं की वफादारी के लिए उनकी भी पूजा की गयी. इसे सफल बनाने में रूप नारायण मुर्मू, हेमलाल मरांडी, सुनीता मुर्मू, सुशीला हांसदा, सुखेन सोरेन, श्रवण कुमार, जोशी सोरेन, रोहण महतो, राम ठाकुर आदि ने सराहनीय भूमिका निभायी.