28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

याद किये गये पंडित सुरनाथ झा

देवघर: पंडित सुर नाथ झा की 21वीं पुण्यतिथि के मौके पर स्मृति पर्व व वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन एसजे एकेडमी/एसजे सेमीनरी स्कूल में किया गया. मुख्य अतिथि श्यामानंद झा ने पंडित सुर नाथ झा की तसवीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. प्रथम सत्र में संस्मरणात्मक व्याख्यान सह सम्मान समारोह […]

देवघर: पंडित सुर नाथ झा की 21वीं पुण्यतिथि के मौके पर स्मृति पर्व व वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन एसजे एकेडमी/एसजे सेमीनरी स्कूल में किया गया. मुख्य अतिथि श्यामानंद झा ने पंडित सुर नाथ झा की तसवीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. प्रथम सत्र में संस्मरणात्मक व्याख्यान सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. श्री झा ने कहा कि विकास के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण है.

समारोह में किया गया सम्मानित : शिक्षा जगत से गोवर्धन साहित्य उच्च विद्यालय के पूर्व प्राचार्य नरसिंह पंडित की स्मृति में उनके सुपुत्र मुनींद्र को सम्मानित किया गया. खेल जगत से प्रसिद्ध फुटबॉलर व शिक्षक बुद्धि शंकर सरेवार, रमण दा, समाज सेवा के लिए योग शिक्षक शंभु वरनवाल, कला जगत से प्रसिद्ध चित्रकार ज्ञानानंद झा व युवा प्रतिभा के लिए यूपीएससी की परीक्षा में 93वां स्थान प्राप्त करने वाले पल्लव गोपा झा तथा आइआइटी प्रवेश परीक्षा में 38वां स्थान प्राप्त करने वाले आदित्य प्रकाश सम्मानित किया गया.

नृत्य नाटिका प्रस्तुत : वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव में स्टैंडर्ड सेवन की मयूरी दे ने वर दे वीणा वादिनी.. पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर समां बांध दी. स्वागत गीत आयुषी, कोमल व प्रीति ने प्रस्तुत किया. समूह नृत्य शाश्वत, आयुष, माधव, राज आर्यन, कृष, निखिल, स्वाति झा, स्वाति, आयुषी, कल्पना, श्रुति व आर्या, दर-दर भटकता भोला.. की प्रस्तुत खूब तालियां बंटोरी. विशिष्ट अतिथि के रूप में अद्यानंद झा, प्राचार्य शेखर नाथ झा, उप प्राचार्य ब्रजेश कम्र्हे, शिक्षक सरोज कुमार झा, कार्तिक मिश्र, राजेश कुमार झा, अशोक कुमार झा, बाल मुकुंद राजहंस, कपिल विश्वास, ऋषिकांत झा, अरविंद झा, पुष्पा शर्मा, कंचन झा, ताप्ति मिश्र आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें