नगर निगम : तीसरे दिन भी सफाई कर्मियों का विरोध प्रदर्शन जारीकामकाज ठप होने से सफाई व्यवस्था प्रभावितफोटो सुभाष की. – लंबित मांगों पर नहीं हुआ विचार, न ही संघ को वार्ता के लिए मिला आमंत्रण- मांगें पूरी नहीं होने पर बेमियादी हड़ताल की चेतावनीसंवाददाता, देवघर झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लॉइज फेडरेशन झारखंड के तत्वावधान में देवघर नगर निगम कर्मचारी संघ के बैनर तले 12 सूत्री मांगों के समर्थन में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा. कामकाज ठप रखते हुए सफाई कर्मचारियों ने एकता का प्रदर्शन करते हुए डीपो से जुलूस निकाला एवं नगर निगम कैंपस में विरोध प्रदर्शन किया. देवघर नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कारू मंडल ने कहा कि सफाई कर्मचारी लंबित 12 सूत्री मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. मांगों को पूरा करने के लिए पूर्व में ही नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया था. लेकिन, अबतक न तो मांगों पर विचार किया गया. न ही वार्ता के लिए कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया. संघ यह मान रही है कि नगर आयुक्त का रवैया मजदूर विरोधी है. जबकि संघ वार्ता के लिए तैयार है. कर्मचारी भी हड़ताल करना नहीं चाहते हैं. लेकिन, नगर आयुक्त का यह रवैया रहा तो हड़ताल होगा. यह हड़ताल कर्मचारियों की मजबूरी होगा. अध्यक्ष ने कहा कि वार्ता से टल जायेगा. लेकिन, नगर आयुक्त जानबूझ कर वार्ता नहीं करना चाहते हैं. अगर बेमियादी हड़ताल की स्थित पैदा होता है तो इसके लिए नगर आयुक्त जिम्मेदार होंगे. प्रदर्शन कार्यक्रम में अध्यक्ष के अलावा संजय मंडल, बिरजू राम, रोशन राम, सुनील राम, पप्पू राम, शंकर धपरा, राजू कुमार वर्मा, अरूण रमानी, संतोष कुमार वर्मा शंकर धपरा सहित सैकड़ों कर्मचारी शामिल थे.
BREAKING NEWS
?????? ?? ???? ?? ???? ???????? ????????
नगर निगम : तीसरे दिन भी सफाई कर्मियों का विरोध प्रदर्शन जारीकामकाज ठप होने से सफाई व्यवस्था प्रभावितफोटो सुभाष की. – लंबित मांगों पर नहीं हुआ विचार, न ही संघ को वार्ता के लिए मिला आमंत्रण- मांगें पूरी नहीं होने पर बेमियादी हड़ताल की चेतावनीसंवाददाता, देवघर झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लॉइज फेडरेशन झारखंड के तत्वावधान में […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement