तपोवन में बनेगा फूड कोर्ट व दो कमरा

Published at :20 Oct 2013 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
तपोवन में बनेगा फूड कोर्ट व दो कमरा

देवघर: देवघर के धार्मिक व पर्यटन स्थल तपोवन के विकास के लिए पर्यटन विभाग ने एक कदम और बढ़ाया है. विभाग द्वारा तपोवन में फूड कोर्ट, दो कमरा, शौचालय व शेड बनाये जायेंगे. इसके लिए पर्यटन विभाग ने विशेष प्रमंडल को 30 लाख रुपये दिये हैं. बीते दिनों कार्य का टेंडर भी फाइनल कर दिया […]

विज्ञापन

देवघर: देवघर के धार्मिक व पर्यटन स्थल तपोवन के विकास के लिए पर्यटन विभाग ने एक कदम और बढ़ाया है. विभाग द्वारा तपोवन में फूड कोर्ट, दो कमरा, शौचालय व शेड बनाये जायेंगे. इसके लिए पर्यटन विभाग ने विशेष प्रमंडल को 30 लाख रुपये दिये हैं. बीते दिनों कार्य का टेंडर भी फाइनल कर दिया गया. फूड कोट पहाड़ के नीचे बनाया जायेगा. इसमें पर्यटकों ने बैठकर नाश्ता करने की सुविधा रहेगी.

पहाड़ के नीचे बागवानी भी की जायेगी. तपोवन पहाड़ तक पेयजलापूर्ति को भी चालू किया जायेगा. वर्तमान में तपोवन में पर्यटकों की सुविधा का घोर अभाव है. बारिश से बचने के लिए पर्याप्त सुविधा नहीं है. पिछले दिनों प्रभात खबर ने तपोवन की उपेक्षा को प्रमुखता से उजागर किया था. इस संदर्भ में विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि टेंडर फाइनल हो चुका है.

एक सप्ताह के अंदर कार्य शुरू हो जायेगा. सभी कार्य छह माह में पूर्ण कर देना है. जिला परिषद सदस्य दिलीप ठाकुर ने कहा कि तपोवन में शेड, फूड कोर्ट व कमरा निर्माण होने से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी. लेकिन यहां पर्यटन मंत्री को और भी ध्यान देने की जरूरत है. तपोवन में बड़े पैमाने पर विकास की आवश्यकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola