आक्रोशितों ने की सड़क जाम

Published at :17 Sep 2013 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
आक्रोशितों ने की सड़क जाम

देवघर: नगर भवन के सामने सोमवार शाम में उस वक्त अचानक माहौल हंगामेदार हो गया जब पुलिस ने बैजनाथपुर न्यू कॉलोनी निवासी रमेश कुमार झा की जम कर पिटाई कर दी. श्री झा को चेहरे व हाथ सहित शरीर के कई अंगों में गंभीर चोट है. और तो और उसे जिप्सी में लाद कर वे […]

विज्ञापन

देवघर: नगर भवन के सामने सोमवार शाम में उस वक्त अचानक माहौल हंगामेदार हो गया जब पुलिस ने बैजनाथपुर न्यू कॉलोनी निवासी रमेश कुमार झा की जम कर पिटाई कर दी. श्री झा को चेहरे व हाथ सहित शरीर के कई अंगों में गंभीर चोट है. और तो और उसे जिप्सी में लाद कर वे लोग थाना ले गये. थाने में वह काफी रो रहा था.

पुलिस से इलाज कराने की विनती भी कर रहा था. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मिल कर करीब चालीस मिनट तक मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. जाम करने वाले लोगों का कहना था कि एसडीपीओ व अन्य पुलिस ने डंडे, लात घुसे से रमेश की पिटाई की. इसके बाद जिप्सी पर जबरन बैठा कर थाना ले गये.

जाम करने वाले कार्रवाई की मांग कर रहे थे. बाद में फिर एसडीपीओ पहुंचे. पीछे से थाना प्रभारी केके साहू, यातायात एएसआइ विजय कुमार मंडल व एएसआइ अमरेंद्र सिंह पहुंचे. लोगों को समझा कर जाम हटाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola