कार दुर्घटनाग्रस्त, चार लोग हुए घायल
गुरुवार को सत्संग-भिरखीबाद मुख्य मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में उक्त कार पर सवार चार लोग घायल हो गये.
देवघर. गुरुवार को सत्संग-भिरखीबाद मुख्य मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में उक्त कार पर सवार चार लोग घायल हो गये. घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी है. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस की मदद से सभी को एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया. घटना में घायल बोकारो जिला के फुसरो निवासी रोमी कुमार ने बताया कि, वे सभी कार में कुल पांच लोग बैठे थे, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. एक को हल्की चोट आयी है. घायलों में बसंत कुमार, मनीष कुमार, राहुल कुमार व महेंद्र कुमार शामिल हैं.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए