फोटो संख्या ——-सुभाष की. कैप्सन : ——— भषण प्रतियोगिता में अर्चना कुमारी, सुब्रता सिन्हा व प्रिया कुमारी सफल- शोभा यात्रा के मायम से जन-जन को दिया स्वामी विवेकानंद का संदेशसंवाददाता, देवघर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया. सोमवार को अभाविप के कार्यकर्ताओं ने एएस कॉलेज से शोभा यात्रा निकाल कर कार्यक्रम की शुरुआत की. दोपहर बाद एएस कॉलेज के विज्ञान परिसर में पर्यावरण प्रदूषण एवं मद्य निषेध विषय पर छात्रों के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. शोभा यात्रा का उदघाटन राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रंजीत राय व जिला प्रमुख प्रो डीपी मंडल ने संयुक्त रूप से किया. शोभा यात्रा एएस कॉलेज से निकाल कर वीआइपी चौक, टावर चौक, होते हुए पुन: कॉलेज पहुंची. शोभा यात्रा के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के संदेशों को लोगों को बताया गया. भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्चना कुमारी, द्वितीय पुरस्कार सुब्रता सिन्हा एवं तृतीय पुरस्कार प्रिया कुमार ने प्राप्त की. भाषण प्रतियोगिता में मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ विनोद कुमार, प्रो डीपी मंडल, रंजीत राय, संदीप देव, डॉ विजय चौधरी, डॉ योगेंद्र यादव, सौरभ पाठक आदि उपस्थित थे. मंच संचालन हिमांशु पांडेय एवं धन्यवाद ज्ञापन नगर मंत्री सौरभ पाठक ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश कार्य समिति सदस्य आकाश दुबे, सौरभ सुमन, देवघर कॉलेज अध्यक्ष विष्णुकांत, जसीडीह नगर सह मंत्री मनीष सिंह व एएस कॉलेज के अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने सराहनीय भूमिका निभायी. शोभा यात्रा का नेतृत्व नगर मंत्री सौरभ पाठक कर रहे थे. मौके पर बाजला कॉलेज अध्यक्ष अदिति झा, कॉलेज मंत्री मयूरी गुप्ता, राजा राम सिंह, उत्तम साही, सोमनाथ तिवारी, सूरज झा, राहुल झा, विकास मिश्रा आदि उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
अभाविप ने निकाली शोभा यात्रा, छात्रों के बीच भाषण प्रतियोगिता
फोटो संख्या ——-सुभाष की. कैप्सन : ——— भषण प्रतियोगिता में अर्चना कुमारी, सुब्रता सिन्हा व प्रिया कुमारी सफल- शोभा यात्रा के मायम से जन-जन को दिया स्वामी विवेकानंद का संदेशसंवाददाता, देवघर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया. सोमवार को अभाविप के कार्यकर्ताओं […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement