पशु तस्करी की सूचना पर छापेमारी, तीन पिकअप वैन में 25 मवेशी बरामद, नौ लोगों पर मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

पशु तस्करी की सूचना पर देवघर जिले की मोहनपुर पुलिस ने छापेमारी कर तीन पिकअप वाहनों से 25 मवेशी बरामद किये. तीनों वाहनों के चालक को भी गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

मोहनपुर. थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार ने सोमवार को पशु तस्करी होने की सूचना पर छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान थाना क्षेत्र के चुल्हिया गांव के पास तीन पिकअप वाहनों को रोका तो इनमें 25 मवेशी मिले. पुलिस ने तीनों वाहन के चालकों को गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी के आवेदन पर तीनों वाहनों के चालक, मालिक व अन्य तीन अज्ञात लोगों पर पशु क्रूरता का मामला दर्ज किया है. उन्होंने बताया कि वरीय पदाधिकारी से पशुओं की तस्करी की सूचना के बाद पुलिस बल के सहयोग से छापेमारी अभियान चलाया गया. पुलिस गाड़ी देखते ही तीनों वाहन के चालक वाहन छोड़कर फरार होने लगा. पुलिस बल की मदद से तीनों चालकों को दबोच लिया गया. पशु से संबंधित कागजात मांगने पर वह प्रस्तुत नहीं कर सके. मवेशी को पिकअप वैन में ठूंस-ठूंस कर रखा गया था. वहीं पिकअप वैन बलथर से मोहनपुर हाट होते हुए पालोजोरी हाट तरफ जाने की सूचना मिली थी. गिरफ्तार चालकों में बांका जिला के थाना जयपुर क्षेत्र के दुलूमपुर गांव निवासी विकास कुमार यादव, मोहनपुर थाना क्षेत्र मरीकडीह गांव निवासी लल्लू कुमार और चुल्हिया गांव निवासी अलताब हुसैन शामिल हैं. पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. बता दें कि, कुछ दिन पहले भी पुलिस ने तीन पशु तस्कर के साथ 28 मवेशी को जब्त किया था.

* मोहनपुर पुलिस ने पशु तस्करी की सूचना पर मारा छापा

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola