एक अप्रैल से संचालित होगा आइटी पार्क, 3000 लोगों को मिलेगा रोजगार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : देवघर और संताल परगना के युवाओं के लिए खुशखबरी है. बहुप्रतिक्षित जसीडीह औद्योगिक क्षेत्र स्थित सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क का संचालन एक अप्रैल 2020 से शुरू हो जायेगा. इसके शुरू होने पर रोजगार के अवसर खुलेंगे. तकरीबन 3000 लोगों को इसमें नौकरी मिलेगी. तीन एकड़ जमीन पर बने देवघर के इस सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क […]
विज्ञापन
देवघर : देवघर और संताल परगना के युवाओं के लिए खुशखबरी है. बहुप्रतिक्षित जसीडीह औद्योगिक क्षेत्र स्थित सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क का संचालन एक अप्रैल 2020 से शुरू हो जायेगा. इसके शुरू होने पर रोजगार के अवसर खुलेंगे. तकरीबन 3000 लोगों को इसमें नौकरी मिलेगी. तीन एकड़ जमीन पर बने देवघर के इस सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क को पूरी तरह से चालू करने के कार्य की निगरानी निदेशक, एसटीपीआइ-भुवनेश्वर द्वारा गठित समिति कर रही है.
आपके शहर में
विज्ञापन
ज्ञात हो कि इस पार्क की स्थापना के लिए एसटीपीआइ, विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग, इ-गवर्नेंस और झारखंड सरकार के बीच 22.02.14 को एमओयू हुआ था. 16 फरवरी 2019 को गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने देवघर सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क का उदघाटन किया था. 29 नवंबर 2019 को एसटीपीआइ ने हैंड ओवर किया गया.
अमेरिका की कंपनी सहित दो बीपीओ इकाइयों के लिए स्थान आवंटित : देवघर की इस सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क में एक अमेरिकी कंपनी सहित दो बीपीओ इकाइयों को स्थान आवंटित कर दिया गया है. यूएसए आधारित कंपनी और इकाई एप्टेड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड को आइबीपीएस के तहत 1110 वर्गफीट स्थान आवंटित किया गया है. वहीं 2,575 वर्ग फीट स्थान श्री पब्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है. ये कंपनियां बीपीओ इकाइयों की स्थापना करेगी.
प्लग एंड प्ले स्पेस 15 अप्रैल तक तैयार हो जायेगा : मिली जानकारी के अनुसार, ग्राउंड फ्लोर पर 100 प्लग एंड प्ले स्पेस के संचालन व जरूरी फर्नीचर आदि का प्रारंभिक प्राक्कलन के लिए पीएमसी को पत्र भेजा गया है. भवन और प्लग एंड प्ले स्पेस 15 अप्रैल 2020 तक तैयार हो जायेगा. झारखंड सरकार के स्टार्ट अप प्रमोशन पॉलिसी के तहत प्लग एंड प्ले सीटों को भावी इन्क्यूूेटर्स को आवंटित किया जायेगा. इसके लिए प्रमुख सचिव आइटी को पत्र भेजा गया है.
क्या क्या है व्यवस्था
एसपीटीआइ में कार्यालय की जगह, लाइब्रेरी, ट्रेनिंग रूम, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम, नेटवर्क ऑपरेशन सेंटर, कैफेटेरिया, कॉमन लाउंज / रिसेप्शन से सुसज्जित है. 100 सीटर नेक्स्ट जेनरेशन स्टार्ट-अप इनोवेटिव इंक्यूबेशन सुविधाओं के लिए भूतल और बाकी जगहों पर अत्याधुनिक इनक्यूबेशन इंफ्रास्ट्रक्चर को आइबीपीएस के तहत आइटी / आइटीइएस, इएसडीएम और बीपीओ इकाइयों को संचालित करने का प्रस्ताव है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन