संताल परगना में बैंकों की हड़ताल से पहले दिन 740 करोड़ का ट्रांजेक्शन ठप

देवघर : बैंकों से जुड़े यूनियन की दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन शुक्रवार को संताल परगना में 740 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन ठप रहा. हड़ताल के कारण बैंकों का चेक क्लीयरेंस, कारोबारियों का कैश जमा-निकासी व कंपनियों का ड्राफ्ट ट्रांजेक्शन नहीं हो सका. बैंकों से जुड़े यूनियन एआइबीइओ, आइबौक, एनसीबीइ, एआइबीओए, बैफी, इन्बैफ, इन्बौक, […]
देवघर : बैंकों से जुड़े यूनियन की दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन शुक्रवार को संताल परगना में 740 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन ठप रहा. हड़ताल के कारण बैंकों का चेक क्लीयरेंस, कारोबारियों का कैश जमा-निकासी व कंपनियों का ड्राफ्ट ट्रांजेक्शन नहीं हो सका. बैंकों से जुड़े यूनियन एआइबीइओ, आइबौक, एनसीबीइ, एआइबीओए, बैफी, इन्बैफ, इन्बौक, एनओबीडब्ल्यू व नोबो के पदाधिकारी व सदस्य हड़ताल में शामिल हुए. इस हड़ताल में वेतन वृद्धि समेत 12 सूत्री मांगें हैं.
हड़ताल में एसबीआइ समेत सभी सार्वजनिक क्षेत्रों की बैंक शाखाएं बंद रही. सुबह 10 बजे से ही यूनियन के लोग बैंकों के समक्ष बैनर-पोस्टर लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिये थे व नारेबाजी भी की. देवघर में इलाहाबाद बैंक के जोनल ऑफिस के समक्ष पूरे प्रमंडल के यूनियन के नेता पहुंचे व धरना पर बैठे.
देवघर में यूनियन के सदस्यों ने प्राइवेट बैंकों में एक्सीस बैंक, आइसीआइसीआइ बैंक, एचडीएफसी बैंक व आइडीबीआइ बैंक को भी बंद करा दिया. कई प्राइवेट बैंक का ताला तक नहीं खोलने दिया गया. दो दिनों की हड़ताल व रविवार की छुट्टी की वजह से एटीएम में निकासी अधिक हुई, इससे अधिकांश एटीएम खाली हो गये.
ग्राहकों को कैश निकासी के लिए भी एटीएम का चक्कर लगाना पड़ा. हालांकि एसबीआइ के एटीएम में गुरुवार की रात कैश डाले गये थे. इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल से पूरे प्रमंडल में 30 करोड़ रुपये का चेक क्लीयरेंस प्रभावित हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




