ट्रैक्टर पलटने की घटना में घायल चार लोगों का चल रहा इलाज

Updated:
विज्ञापन

देवीपुर : सत्संग-भिरखीबाद मुख्य सड़क पर शुक्रवार की रात ट्रैक्टर पलटने से उसपर सवार राजेश दास (30 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं, चार लोग घायल हो गये थे. शनिवार को राजेश के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं घायलों में शामिल ट्रैक्टर चालक नितिश दास पांडुरायडीह, […]

विज्ञापन

देवीपुर : सत्संग-भिरखीबाद मुख्य सड़क पर शुक्रवार की रात ट्रैक्टर पलटने से उसपर सवार राजेश दास (30 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं, चार लोग घायल हो गये थे. शनिवार को राजेश के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं घायलों में शामिल ट्रैक्टर चालक नितिश दास पांडुरायडीह, फुरकान मियां, नटराज अंसारी व मृतक राजेश के भाई सुधीर दास का इलाज चल रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
राजेश दास के पिता प्रीतम दास ने बताया कि थाना क्षेत्र के धरतीचक गांव निवासी सुफरेल अंसारी के पुत्र द्वारा मृतक को बुलाकर ट्रैक्टर में काम करने के लिए ले जाया गया था. जहां रात में बालू लाने के क्रम में ट्रैक्टर पलटने से राजेश दास की मौत हो गयी. वहीं, घायल अवस्था में ही चालक मौके से फरार हो गया. मामला दर्ज करने की तैयारी चल रही है.
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
रात्रि में चोरी छिपे बालू कहां और किस कार्य के लिए ले जाया जा रहा था. इसकी जांच की जा रही है. जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
बीएन राय, थाना प्रभारी
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola