नौकरी का झांसा देकर 12400 रुपये की ठगी

Updated:
विज्ञापन

देवघर : नगर थाना क्षेत्र के सलोनाटांड़ मुहल्ला निवासी एक छात्र क्विकर जॉब डॉट कॉम के चक्कर में फंसकर ठगी का शिकार हो गया. इस संबंध में उमेश चौधरी ने साइबर थाने में शिकायत देकर रुपये वापस कराते हुए दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. जिक्र है कि उक्त एजेंसी द्वारा उसे कई […]

विज्ञापन

देवघर : नगर थाना क्षेत्र के सलोनाटांड़ मुहल्ला निवासी एक छात्र क्विकर जॉब डॉट कॉम के चक्कर में फंसकर ठगी का शिकार हो गया. इस संबंध में उमेश चौधरी ने साइबर थाने में शिकायत देकर रुपये वापस कराते हुए दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. जिक्र है कि उक्त एजेंसी द्वारा उसे कई इमेल किया गया. वहीं अज्ञात मोबाइल नंबर 8377914303 से कॉल आया.

आपके शहर में

विज्ञापन

उसने अपना नाम अंजलि शर्मा बताते हुए जॉब में चयन होने का झांसा दिया. कागजात व बायोडाटा भेजने के लिए ऑब्जेक्टिव टेस्ट लिया. वेरिफिकेशन कर बातचीत के क्रम में ही इंटरव्यू भी ले लिया. इसके बाद अनुभव शुक्ला के नाम का यूनियन बैंक एकाउंट नंबर देकर रजिस्ट्रेशन, ट्रेनिंग व एग्रीमेंट के लिए 12400 रुपये जमा करने को कहा.

उक्त राशि जमा करने के बाद आठ अक्तूबर को योगदान कराने की बात कहते हुए बताया कि यह राशि वापस कर दी जायेगी. पुन: उसने 14000 रुपये जमा करने को कहा, तो ठगी होने की शंका हुई. उसके बाद उमेश ने थाने में जाकर मामला दर्ज कराने की बात कही. इस पर उसने कैरियर बरबाद करने की धमकी दी. समाचार लिखे जाने तक साइबर थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola