पहली सोमवारी. तेज धूप में कांवरियों को खूब बहाने पड़े पसीने
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

तपिश पर आस्था भारी 15 किमी लंबी लगी कतार भीड़ नियंत्रण में प्रशासन के भी छूटे पसीने रात 11 बजे तक हुआ जलार्पण शासन का टैग लाइन स्वच्छता व विनम्रता को ढूंढ़ते रहे श्रद्धालु रविवार की शाम से ही कांवरिये रूट लाइन में जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध हो गये थे डीआइजी, डीसी, एसपी सहित दंडाधिकारी, […]
विज्ञापन
तपिश पर आस्था भारी
15 किमी लंबी लगी कतार
भीड़ नियंत्रण में प्रशासन के भी छूटे पसीने
रात 11 बजे तक हुआ जलार्पण
शासन का टैग लाइन स्वच्छता व विनम्रता को ढूंढ़ते रहे श्रद्धालु
रविवार की शाम से ही कांवरिये रूट लाइन में जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध हो गये थे
डीआइजी, डीसी, एसपी सहित दंडाधिकारी, अधिकारी, सुरक्षा बलों ने संभाला मोरचा
बाह्य अरघा से जलार्पण के लिए भी लगी लंबी कतार
देवघर : श्रावणी मेला की पहली सोमवारी को ही देवघर व बासुकिनाथ में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. बाबानगरी केसरियामय हो गयी. पट बंद होने तक दो लाख 14 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जलाभिषेक किया. इसमें बाह्य अरघा से 84 हजार जलार्पण शामिल है. वहीं बासुकिनाथ में भी एक लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा दरबार पहुंचे. देवघर में अहले सुबह बाबा मंदिर का पट खुलने के साथ ही कांचा जल पूजा के बाद सरदार पंडा गुलाब नंद ओझा ने सरदारी पूजा की.
प्रात: 3.40 बजे से कांवरियों के लिये जलार्पण प्रारंभ किया गया. जलार्पण शुरू होने के साथ ही रातभर रूट लाइन में इंतजार कर रहे कांवरियों का प्रवाह तेज हो गया. रूट लाइन में कांवरियों की कतार व जत्था को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के जवानों को लाठी का भी प्रयोग करना पड़ा. अफरा-तफरी के बीच शासन का टैग लाइन स्वच्छता व विनम्रता को श्रद्धालु ढूंढ़ते रहे. श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे प्रशासनिक इंतजाम कम पड़ गया. मौसम की बेरुखी व तेज धूप में कांवरियों को खूब परेशानी का सामना करना पड़ा. सिंघवा से आगे होल्डिंग प्वाइंट कुमैठा तक कांवरिया तपते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










