पहली सोमवारी को शिवालय में उमड़े भक्त

Updated:
विज्ञापन

मधुपुर : अनुमंडल क्षेत्र के शिवालयों में सावन की पहली सोमवारी को भक्तों की भीड़ बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना व जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़े. शहर के पंचमंदिर, राम मंदिर, खलासी मोहल्ला, आदर्श कॉलोनी, शेखपुरा, कालीपुरटाउन, डंगालपाड़ा, वाहे गुरु शिव मंदिर, पिपरासोल स्थित दुबे मंदिर में महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. महिला […]

विज्ञापन

मधुपुर : अनुमंडल क्षेत्र के शिवालयों में सावन की पहली सोमवारी को भक्तों की भीड़ बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना व जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़े. शहर के पंचमंदिर, राम मंदिर, खलासी मोहल्ला, आदर्श कॉलोनी, शेखपुरा, कालीपुरटाउन, डंगालपाड़ा, वाहे गुरु शिव मंदिर, पिपरासोल स्थित दुबे मंदिर में महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

आपके शहर में

विज्ञापन

महिला व पुरुष भक्तों ने बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया. इसके अलावा भक्तों ने उपवास रख कर शिव लिंग पर जल व विल्वपत्र चढ़ाकर अपनी मनोकामना मांगी. शिव मंदिरों में महिला, पुरुष व बच्चों की भीड़ देखने को मिली. सुबह से ही महिलाएं अपने-अपने पास के शिवालयों में पहुंचकर पूर्वक पूजा अर्चना कर बाबा भोले पर जलाभिषेक किया.

सारठ से प्रतिनिधि के अनुसार, सावन की पहली सोमवारी को सारठ के शिवालयों में भक्तों ने बाबा भोले नाथ का पूजा अर्चना किया. क्षेत्र के दुखहरण बाबा शिवमंदिर, सबैजोर, बामनगामा, कुकराहा, अलुवारा, पथरड्डा, पुरना खरना, पुरनी करहिया, महापुर समेत दर्जनों शिवमंदिर में अहले सुबह श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा है. भक्तों ने भोले नाथ की पूजा कर सुखी शांति की कामना की. इधर, कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने बामनगामा, रायकुंड, असना, अस्ताजोड़ा, धमना आदि बाबा दुबे मंदिर में माथा टेका और क्षेत्र की सुखी, शांति व विकास की कामना किया.

सारवां से प्रतिनिधि के अनुसार, सावन के पहले सोमवारी को भगवान भोलनाथ के दर्शन को शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगी रही. ज्यादातर भक्तों की भीड़ सारवां स्थित बाबा दुखहरणनाथ महादेव मंदिर, वनवरिया के बाबा मनकेश्वरनाथ, देवपहरीनाथ बाबा, बाबा भुतनाथ तुतरा पहाड़ी, बैजनाथपुर शिवालय, रतुरा पहारिया व लखोरिया शिवालय, बाबा दुबे मंदिर डकाय में श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित हुई. तड़के से देर शाम तक शिव भक्तों का तांता लगा रहा.

लोगों ने सोमवारी व्रत रख भगवान भुतनाथ की विशेष पूजा कर अपने परिवार की मंगल कामना की. ऐसी मान्यता है कि सावन माह भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय माह है, इस माह के सोमवार को जो कोई भी भोले को विल्वपत्र के साथ आक एवं धतुरे के फुल व गंगा जल अर्पित करते हैं, उन पर उनकी कृपा बरसती है व लोगों को मनोवांछित फल प्रदान करते हैं.

पालोजोरी के प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ देखी गई. अहले सुबह से ही पूजा अर्चना करनेवाले लोगों की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी. पालोजोरी बाजार स्थित शिवमंदिर के साथ-साथ खागा, फतेहनाथ, बगदाहा के अलावा प्रखंड से सटे जामधारा शिव मंदिर में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने में जुटे रहे. ऐसी मान्यता है कि सावन की महीने में भोले बाबा पर विल्वपत्र के साथ जलढरी करने से सुख समृद्धि के साथ-साथ पुण्य का लाभ मिलता है.

इसके अलावा कुंवारी कन्याओं के पूजन व व्रत रखने से मनोवांछित वर की प्राप्ति होती है. इस अवसर पर शिवालय को आकर्षक तरीके से सजाया गया था. संध्या में शृंगार पूजा का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. वहीं, भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola