बाबाधाम-बासुकिनाथधाम तक कांवरियों को नि:शुल्क सेवा,रांची से पहुंची सात बसें

Updated:
विज्ञापन

जिला नजारत खर्च का करेगा वहन, केवल कांवरियों को मिलेगी सुविधा सुबह आठ बजे से खुलेगी बस, एक बस में 34 कांवरियों की सीट देवघर : श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों को बाबाधाम से बासुकिनाथ धाम तक नि:शुल्क बस सेवा की सुविधा दी जायेगी. इसके लिए रांची नगर निगम से सात बसें देवघर भेजी गयी […]

विज्ञापन

जिला नजारत खर्च का करेगा वहन, केवल कांवरियों को मिलेगी सुविधा

आपके शहर में

विज्ञापन

सुबह आठ बजे से खुलेगी बस, एक बस में 34 कांवरियों की सीट

देवघर : श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों को बाबाधाम से बासुकिनाथ धाम तक नि:शुल्क बस सेवा की सुविधा दी जायेगी. इसके लिए रांची नगर निगम से सात बसें देवघर भेजी गयी है. डीसी के निर्देश पर डीटीओ फिलबीयूस बारला ने आदेश निकाल दिया है. ये बसें सरकारी बस स्टैंड डीटीओ कार्यालय परिसर से खुलेंगी.

रोजाना सुबह आठ बजे से पहली बस खुलेगी. दो घंटे के अंतराल पर हर ट्रिप में दो बसें देवघर से रवाना होंगी. एक बस में 34 सीट उपलब्ध हैं. यह बस सेवा केवल कांवरियों के लिए रहेंगी व उन्हें यह सुविधा नि:शुल्क मिलेंगी. बसों के इंधन से लेकर चालक के मानदेय, भोजन व आवासीय व्यवस्था जिला नजारत की ओर से होगी. डीटीओ के निर्देश पर सभी चालकों को पत्र जारी कर जिला नजारत में लॉग बुक खोलने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola