विधायक प्रदीप यादव को झटका अग्रिम जमानत की याचिका खारिज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jun 2019 3:23 AM
देवघर : अपनी ही पार्टी की नेत्री द्वारा लगाये गये यौन उत्पीड़न मामले में आरोपित जेवीएम के पौड़ेयाहाट विधायक प्रदीप यादव को कोर्ट से झटका लगा है. उनकी ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट से खारिज कर दी गयी. जानकारी के अनुसार, एडीजे प्रथम की अदालत से मंगलवार को जमानत याचिका खारिज करने का […]
देवघर : अपनी ही पार्टी की नेत्री द्वारा लगाये गये यौन उत्पीड़न मामले में आरोपित जेवीएम के पौड़ेयाहाट विधायक प्रदीप यादव को कोर्ट से झटका लगा है. उनकी ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट से खारिज कर दी गयी. जानकारी के अनुसार, एडीजे प्रथम की अदालत से मंगलवार को जमानत याचिका खारिज करने का आदेश सुनाया गया.
यौन उत्पीड़न मामले में आरोपित विधायक प्रदीप यादव की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर बहस पूरी होने के बाद सेशन जज-1 मो नसीरूद्दीन की अदालत में सोमवार को आदेश सुरक्षित रख लिया गया था. बहस के दौरान लोक अभियोजक रंजीत सिंह ने विरोध किया था. वहीं बचाव पक्ष की तरफ से अधिवक्ता रामदेव यादव ने दलील पेश की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










