हैदराबाद- रक्सौल तथा सि‍कंदराबाद- दरभंगा एक्सप्रेस दोबारा होगी शुरू

Updated:
विज्ञापन

देवघर : रेल मंत्रालय ने बंद किये गये ट्रेन 17005/17006 हैदराबाद-रक्सौल साप्ताहिक एक्सप्रेस तथा 17007/17006 सि‍कंदराबाद-दरभंगा द्वि‍साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा दोबारा शुरू होगी. यह ट्रेनें पहले की तरह चि‍त्तरंजन, मधुपुर व जसीडीह होकर चलेगी. इससे पहले चंद्रपुरा रेललाइन बंद होने के बाद रेल मंत्रालय की आेर से कई यात्री ट्रेनों को बंद कर दिया […]

विज्ञापन

देवघर : रेल मंत्रालय ने बंद किये गये ट्रेन 17005/17006 हैदराबाद-रक्सौल साप्ताहिक एक्सप्रेस तथा 17007/17006 सि‍कंदराबाद-दरभंगा द्वि‍साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा दोबारा शुरू होगी. यह ट्रेनें पहले की तरह चि‍त्तरंजन, मधुपुर व जसीडीह होकर चलेगी. इससे पहले चंद्रपुरा रेललाइन बंद होने के बाद रेल मंत्रालय की आेर से कई यात्री ट्रेनों को बंद कर दिया गया था. इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी. इसके बाद यात्री उन ट्रेनों को दोबारा चालू करने की मांग लगातार रेल प्रशासन से कर रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
ट्रेनों का शेड्यूल
17005 हैदराबाद-रक्सौल साप्ताहिक एक्स : यह ट्रेन हैदराबाद से 04 जुलाई से प्रत्येक गुरुवार को 21:40 बजे खुलेगी और तीसरे दि‍न 17:25 बजे रक्सौल पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 17006 रक्सौल-हैदराबाद साप्ताहिक एक्स 07 जुलाई से प्रत्येक रवि‍वार को रक्सौल से 03:15 बजे खुलेगी और दूसरे दि‍न 23:15 बजे हैदराबाद पहुंचेगी
17007 सिकंदराबाद-धनबाद द्वि‍साप्ताहि‍क एक्स दो जुलाई से प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को सिकंदराबाद से 22:15 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन 13:40 बजे दरभंगा पहुंचेगी. वापसी में 17008 दरभंगा- सिकंदराबाद द्वि‍साप्ताहि‍क एक्स पांच जुलाई से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को 07:00 बजे दरभंगा से खुलेगी और दूसरे दिन 22:10 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola