प्रदीप ने बयान दर्ज कराने के लिए मांगा सात दिनों का समय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2019 6:22 AM
देवघर : जेवीएम नेत्री से यौन उत्पीड़न का आरोप मामले में बयान दर्ज कराने के लिए पौड़ेयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने देवघर साइबर थाने के इंस्पेक्टर से सात दिनों का समय मांगा है. उस आधार पर कांड की आइओ साइबर थाने की इंस्पेक्टर संगीता कुमारी ने 14 जून की तिथि निर्धारित कर पुन: दूसरी नोटिस […]
देवघर : जेवीएम नेत्री से यौन उत्पीड़न का आरोप मामले में बयान दर्ज कराने के लिए पौड़ेयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने देवघर साइबर थाने के इंस्पेक्टर से सात दिनों का समय मांगा है. उस आधार पर कांड की आइओ साइबर थाने की इंस्पेक्टर संगीता कुमारी ने 14 जून की तिथि निर्धारित कर पुन: दूसरी नोटिस जारी कर दी है.
नोटिस के माध्यम से विधायक प्रदीप यादव को कहा गया है कि महिला थाना कांड संख्या 13/19 के आप नामजद आरोपित हैं. पुलिस उपाधीक्षक साइबर थाना कार्यालय के माध्यम से पांच जून को नोटिस किया गया था, जिसका जवाब आपके द्वारा सात जून को प्राप्त हुआ. बयान देने हेतु आपके द्वारा एक सप्ताह का समय की मांग की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










