रहस्यमय स्थिति में मिली युवक की लाश

Updated:
विज्ञापन

देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के रढ़िया गांव निवासी बालो उर्फ बलराम यादव की लाश रढ़िया अरगधार पुल के पास रहस्यमय स्थिति में मिला. सूचना मिलते ही रिखिया थाना के एसआइ सी चौधरी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये देवघर सदर अस्पताल भेज दिया. एसआइ ने बताया कि […]

विज्ञापन

देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के रढ़िया गांव निवासी बालो उर्फ बलराम यादव की लाश रढ़िया अरगधार पुल के पास रहस्यमय स्थिति में मिला. सूचना मिलते ही रिखिया थाना के एसआइ सी चौधरी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये देवघर सदर अस्पताल भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

एसआइ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा. हालांकि, मृतक के पिता त्रिलोकी यादव ने बताया कि उनका बेटा गुरुवार की दोपहर से ही घर से बाहर निकला था. जो घर नहीं आया था. उन्होंने बताया कि बेटे को मिर्गी की बीमारी थी. संभवत: इसी कारण उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola