चितरा : समय से पहले तैयार, कृषि मंत्री ने सारठ विस क्षेत्र को दिया, एक करोड़ के ऑडिटोरियम का तोहफा
चितरा : सोमवार को कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने अपने पैतृक गांव में लगभग एक करोड़ की लागत से बने स्व सुखदेव सिंह ऑडिटोरियम सह मीटिंग हॉल का विधिवत उद्घाटन कर सारठ क्षेत्र की जनता को समर्पित किया. यह देवघर जिले का सबसे बड़ा ऑडिटोरियम है, जिसमें पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है. […]
चितरा : सोमवार को कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने अपने पैतृक गांव में लगभग एक करोड़ की लागत से बने स्व सुखदेव सिंह ऑडिटोरियम सह मीटिंग हॉल का विधिवत उद्घाटन कर सारठ क्षेत्र की जनता को समर्पित किया. यह देवघर जिले का सबसे बड़ा ऑडिटोरियम है, जिसमें पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है.
आपके शहर में
यह ऑडिटोरियम सात हजार वर्गफीट में बना है. जबकि मंच 50*50 वर्गफीट का है. साथ ही यहां आठ शौचालय का निर्माण किया गया है व पेयजल के लिए 200 फीट की बोरिंग की गयी है. अगले फेज में अग्निशमन की व्यवस्था होगी. ऑडिटोरियम में प्रवेश-निकासी के लिए 10 फीट के दो चौड़े व दोनों तरफ चार फीट के दो दरवाजे बनाये गये हैं.
ताकि, लोगों को परेशानी नहीं हो. मौके पर जेइ उदय सिंह, प्रमोद वर्मा, राजीव सिंह, ठेकेदार मनोज कुमार, रामदेव सिंह, उमेश सिंह, जयनंदन सिंह, प्रमोद सिंह, कृष्णा प्रसाद सिंह, मोहन सिंह, गणेश सिंह, अशोक सिंह, सुुकुमार मंडल आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए