देवघर : नये साल के जश्न में डूबी बाबानगरी
Updated at : 01 Jan 2019 10:13 AM (IST)
विज्ञापन

होटल शिव सृष्टि में रवि सोनू व उनकी टीम ने सजायी महफिल होटल इंपीरियल में जॉकी रोमी की म्यूजिक पर थिरके युवक-युवतियां देवघर : रात के 12 बजते ही पूरा शहर जश्न में डूब गया. हालांकि इससे पहले रात के आठ बजे ही शहरवासी अौर देवघर पहुंचे पर्यटक अपने-अपने होटलों, रेस्टोरेंट व रिसोर्ट में नववर्ष […]
विज्ञापन
होटल शिव सृष्टि में रवि सोनू व उनकी टीम ने सजायी महफिल
होटल इंपीरियल में जॉकी रोमी की म्यूजिक पर थिरके युवक-युवतियां
देवघर : रात के 12 बजते ही पूरा शहर जश्न में डूब गया. हालांकि इससे पहले रात के आठ बजे ही शहरवासी अौर देवघर पहुंचे पर्यटक अपने-अपने होटलों, रेस्टोरेंट व रिसोर्ट में नववर्ष को सेलेब्रेट करने में जुट गये थे. एक तरफ लोग जहां लजीज व्यंजन का स्वाद चख रहे थे. वहीं दूसरी अोर गीत-संगीत, जॉकी के म्यूजिक रिदम पर थिरकते नजर रहे थे.
इसके बाद पूरा शहर जश्न में डूब गया अौर शहरवासी एक दूसरे को बधाई देने में जुट गये. नववर्ष 2019 के स्वागत को लेकर रात में ही बाबानगरी के लोग सड़क पर उतर गये अौर जश्न में डूब गये. देर रात लोगों ने वर्ष का स्वागत किया.
होटल इंपीरियल में जॉकी रोमी के धुन पर झूमे लोग : वहीं दूसरी अोर होटल इंपीरियल हाइट्स के सातवें तले पर स्थित बैंक्वेट हॉल में दिल्ली से आये जॉकी रोमी के मदमस्त धुन पर क्या बच्चे, क्या युवा, महिला व बुजुर्ग अौर बुजुर्ग झूमते नजर आये.
दूसरे अन्य स्थल में छायी मस्ती : इसके अलावा सेंट्रल प्लॉजा के बैंक्वेट हॉल में लायंस क्लब के सदस्य व उनके परिजन सहित होटल क्लार्क इन, चोपामोड़ स्थित अोरनेट रिसोर्ट, बैद्यनाथ गार्डन, बिजली कोठी, मेहर गार्डन सहित एक दर्जन आयोजन स्थलों पर लोगों ने केक काटे.
देवघर के बाहर से कलाकारों ने ऐसी महफिल सजायी कि युवक-युवतियां डांस फ्लोर पर जमकर थिरके. वहीं अधिकांश लोगों ने कॉकेटल, मॉकटेल व गाला डिनर में लजीज व्यंजनों का भी स्वाद चखा. डांस के बीच रात 12 बजते ही लोगों ने आतिशबाजी कर नये साल का स्वागत किया. इसके अलावा शहर के कई फार्म हाउस व बैंक्वेट हॉल में भी युवक-युवतियां डीजे की धुन पर जम कर थिरके अौर नववर्ष 2019 को सेलेब्रेट किया.
शिव सृष्टि होटल के बैंक्वेट हॉल में धमाल
शहर के करनीबाग मुहल्ला स्थित शिव सृष्टि होटल के बैंक्वेट हॉल में गीत-संगीत का तड़का लगता नजर आया. शहर के जाने-माने गायक रवि सोनू व उनकी टीम ने गीतों की महफिल सजी हुई थी अौर संगीत का आनंद ले रहे थे. बैंक्वेट हॉल में तकरीबन 100 से अधिक परिवार व उनके फैमिली मेंबर मदमस्त गीतों के साथ फ्लोर में थिरकते नजर आये. होटल के प्रोपराइटर मनोज पोद्दार व उनके प्रबंधकीय टीम के सदस्य अभय कुमार व अन्य लोगों के स्वागत में जुटे थे अौर बेहतर सेवा का अहसास करा रहे थे.
आधी रात के बाद शुरू हुआ बधाइयों का दौर
इसके बाद आधी रात से शरु हुआ बधाइयों का दौर अहले सुबह तक चलता रहा. इस बीच लोगों ने मोबाइल व इंटरनेट पर व्हाट्स एप, मैसेंजर, हाइक, फेसबुक के जरिये अपने मित्रों, परिजनों व सहकर्मियों को नववर्ष की शुभकामना दी. शहर के टावर चौक, नेताजी रोड, बाजला चौक, वीआइपी चौक, बरमसिया चौक, करनीबाग, बैजनाथपुर, कुंडा, बिलासी, छत्तीसी, अंबे गार्डन, सुभाष चौक, झौंसागढ़ी आदि में लोगों ने जमकर मौज-मस्ती की व हैप्पी न्यू इयर कहकर शोर मचाते दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




