ट्रेन से कटकर मां-बेटी की मौत

Updated at : 21 Jun 2014 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर मां-बेटी की मौत

मधुपुर: रेल थाना क्षेत्र नवापतरो हॉल्ट-मधुपुर स्टेशन के बीच धमना रेलवे फाटक के निकट शुक्रवार शाम को ट्रेन से कटकर मां व बेटी की दर्दनाक मौत हो गयी. लोगों ने बताया कि मालगाड़ी के चपेट में आने से दोनों की मौत मौके पर ही मौत हो गयी. इनकी पहचान मधुपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी […]

विज्ञापन

मधुपुर: रेल थाना क्षेत्र नवापतरो हॉल्ट-मधुपुर स्टेशन के बीच धमना रेलवे फाटक के निकट शुक्रवार शाम को ट्रेन से कटकर मां व बेटी की दर्दनाक मौत हो गयी. लोगों ने बताया कि मालगाड़ी के चपेट में आने से दोनों की मौत मौके पर ही मौत हो गयी.

इनकी पहचान मधुपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी गजाधर यादव की 30 वर्षीय पत्नी व ढाई वर्षीय पुत्री उमा कुमारी के रूप में की गयी है.

यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह दुर्घटना है या आत्महत्या! घटनास्थल पर सैकड़ों लोग जमा हो गये और इसकी सूचना परिजनों को दी. इस संबंध में महिला के ससुराल या मायके वालों की ओर से अब तक कोई शिकायत या सूचना थाने में नहीं दी गयी है. रेल थाना प्रभारी जेपी यादव ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिली है. जानकारी मिलने के बाद ही वे स्पष्ट रूप से बता पायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola