बराज मरम्मत में हो रही देरी को लेकर हुई बैठक, संवेदक को 24 से कार्य शुरू करने का निर्देश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2018 10:18 PM

विज्ञापन

प्रतिनिधि@फरक्का दुर्गापूजा के बाद फरक्का बराज की मरम्मत कार्य रविवार से शुरू नहीं होने से मालदा व मुर्शिदाबाद जिला प्रशासन काफी नाराज है. सोमवार को मालदा व मुर्शिदाबाद जिले के डीएम ने फरक्का के गंगा भवन में बैठक की. बैठक में पुलिस अधिकारी, बराज का मरम्मत कर रहे संवेदक व मालदा चैंबर ऑफ कॉमर्स के […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि@फरक्का

दुर्गापूजा के बाद फरक्का बराज की मरम्मत कार्य रविवार से शुरू नहीं होने से मालदा व मुर्शिदाबाद जिला प्रशासन काफी नाराज है. सोमवार को मालदा व मुर्शिदाबाद जिले के डीएम ने फरक्का के गंगा भवन में बैठक की. बैठक में पुलिस अधिकारी, बराज का मरम्मत कर रहे संवेदक व मालदा चैंबर ऑफ कॉमर्स के जयंतो कुंडू व फरक्का बराज के अधिकारी मौजूद थे.

बैठक में संवेदक को कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर फटकार लगायी गयी. बराज मरम्मत का कार्य 24 तारीख शुरू करने को कहा गया. मालदा जिले के डीएम कौशिक भट्टाचार्य व मुर्शिदाबाद जिले के डीएम पी उलगानाथन ने कहा कि बराज मरम्मत के काम में हो रही देरी के कारण यातायात की गंभीर समस्या खड़ी हो रही है.

मालदा चैंबर ऑफ कॉमर्स के जयंतो कुंडू ने कहा कि बैराज के काम में हो रही देरी के कारण उत्तरबांगों में सामान की कीमत बढ़ने लगी है. संवेदक को नयी तकनीक के साथ काम करने को कहा गया, लेकिन उन्होंने इस बात को अनसुना कर दिया. अगर यही हाल रहा तो टॉल टैक्स जमा नहीं करेंगे और इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे.

फरक्का बराज के जीएम शैबाल घोष बैठकों से दूर रहते हैं. उनकी जगह मुख्य अभिंयता आर के सिंह को भेजा जाता है. इस कारण बैठक में ठोस निर्णय लेने में समस्या आती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola