दारोगा ने सफाईकर्मी को पीटा, विरोध में सड़क जाम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

देवघर : बैद्यनाथपुर मुख्य रोड के पास सफाई कर रहे कर्मियों से गाड़ी हटाने को लेकर सफाईकर्मी व दारोगा में कहासुनी हो गयी. इस क्रम में गाड़ी नहीं हटाने पर दारोगा ने नगर निगम के सफाई कर्मी प्रेम मेहतर को पीट दिया. इसमें उसका हाथ जख्मी हो गया है. इसके विरोध में निगम के सफाईकर्मियों […]
विज्ञापन
देवघर : बैद्यनाथपुर मुख्य रोड के पास सफाई कर रहे कर्मियों से गाड़ी हटाने को लेकर सफाईकर्मी व दारोगा में कहासुनी हो गयी. इस क्रम में गाड़ी नहीं हटाने पर दारोगा ने नगर निगम के सफाई कर्मी प्रेम मेहतर को पीट दिया. इसमें उसका हाथ जख्मी हो गया है. इसके विरोध में निगम के सफाईकर्मियों ने झारखंड लोकल बॉडिज इम्प्लाॅइज फेडरेशन के बैनर तले बैद्यनाथपुर मुख्य सड़क जाम कर दिया.
इससे यातायात लगभग एक घंटे तक बाधित रही. नगर थाना प्रभारी विनोद कुमार द्वारा दारोगा पर कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया. फेडरेशन के अध्यक्ष संजय मंडल ने कहा कि घायल प्रेम मेहतर ने लिखित शिकायत थाने में दी है. दारोगा की मनमानी नहीं चलने देंगे. निगम के सफाई कर्मी अपने रोज के काम में गाड़ी के साथ शहर की सफाई करते हुए बैद्यनाथपुर पहुंचे थे.
सफाई कर्मी सड़क के दोनों ओर से गंदगी का उठाव कर रहे थे. इस बीच दारोगा ने गाड़ी हटाने का आदेश दिया. सफाई कर्मियों ने अपनी मजबूरी बतायी. इससे भड़क कर सफाई कर्मी को पीट दिया. इसमें हाथ चोटिल हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










