अखाड़ा में रोशन क्लब गुलीपथार ने मारी बाजी
Updated at : 22 Sep 2018 7:26 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : मुहर्रम अखाड़ा कमेटी हिरणा के तत्वावधान में मुहर्रम पर अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें रामगढ़, मधुपुर, सारवां व देवघर आदि के चार अखाड़ा के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इसमें शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रोशन क्लब गुलीपथार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. जबकि स्टार क्लब रूपसागर को दूसरे स्थान पर […]
विज्ञापन
देवघर : मुहर्रम अखाड़ा कमेटी हिरणा के तत्वावधान में मुहर्रम पर अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें रामगढ़, मधुपुर, सारवां व देवघर आदि के चार अखाड़ा के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इसमें शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रोशन क्लब गुलीपथार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. जबकि स्टार क्लब रूपसागर को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा.
विजेता व उपविजेता को अतिथियों के हाथों शिल्ड देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने फीता काट कर की. उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिला कर परिचय लिया. कार्यक्रम की शुुरुआत शाम सात बजे हुआ. यह लगभग तीन घंटे तक चला. कार्यक्रम के समापन पर सभी को पुरस्कृत किया गया. इसमें मधुपुर के मधु अंसारी मुख्य जज की भूमिका में थे.
मौके पर एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव, अधिवक्ता अतिकुर्र रहमान, कादिर इकबॉल, पार्षद शहनाज प्रवीण, इंस्पेक्टर सह नगर थाना प्रभारी विनोद कुमार आदि दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के सदर इशराइल शेख, सचिव आजाद खान, मुर्शिद, मिराज खान, टार्जन, अशगर शेख, अकरम, मुजाबर अतद़ुल्ला खान, आरिफ आदि ने सराहनीय भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




