जिला ओडीएफ घोषित, गांव में शौचालय अभी भी अधूरे

Updated at : 22 Aug 2018 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
जिला ओडीएफ घोषित, गांव में शौचालय अभी भी अधूरे

सारठ बाजार : प्रधानमंत्री का सपना है कि पूरा देश ओडीएफ हो. इसके लिए सभी गरीब परिवार के घरों में शौचालय निर्माण कराया जा रहा है. पदाधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के सभी गरीब परिवार के घरों में शौचालय का निर्माण कराया जा चुका है. प्रखंड क्षेत्र को मार्च 2018 में ओडीएफ घोषित […]

विज्ञापन
सारठ बाजार : प्रधानमंत्री का सपना है कि पूरा देश ओडीएफ हो. इसके लिए सभी गरीब परिवार के घरों में शौचालय निर्माण कराया जा रहा है. पदाधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के सभी गरीब परिवार के घरों में शौचालय का निर्माण कराया जा चुका है. प्रखंड क्षेत्र को मार्च 2018 में ओडीएफ घोषित किया जा चुका है. लेकिन जमीनी हकीकत अलग है.
आज भी दर्जनों गांव में शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया है. वहीं जो शौचालय निर्माण हुए भी, वे या तो अधूरे हैं या शौच जाने लायक नहीं हैं. प्रखंड क्षेत्र के शिमला पंचायत के मांझीडीह टोला में लगभग 30 घर आदिवासी का है. उक्त टोला में 2015-16 में सभी घरों में मनरेगा व पीएचइडी विभाग से शौचालय का निर्माण कार्य शुरू कराया गया. लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी शौचालय अधूरा है.
ग्रामीण शरण हेम्ब्रम, जीना हेम्ब्रम, दर्शन हेम्ब्रम, काली हेम्ब्रम, बाबूधन सोरेन, रूपलाल हेम्ब्रम समेत दर्जनों ने बताया कि तीन वर्ष पहले जल सहिया व मुखिया द्वारा शौचालय निर्माण कार्य शुरू कराये गये लेकिन उसे अधूरा छोड़ दिया गया. ग्रामीणों ने बताया कि आदिवासी टोला के सभी शौचालय अधूरे हैं. सिर्फ शौचालय रूम बना कर छोड़ दिया है. बताया कि कई शौचालय में न गड्ढा किया गया, न ही दरवाजा लगाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola