स्मृति पटल पर रहेंगे अटल, अपूरणीय क्षति

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुपुर : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शुक्रवार को शाम को गांधी चौक में शोक सभा का आयोजन किया गया. जिसमें भाजपा, झामुमो, कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग, बुद्धिजीवी व आमजनों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने कहा कि वाजपेयी जी […]

विज्ञापन
मधुपुर : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शुक्रवार को शाम को गांधी चौक में शोक सभा का आयोजन किया गया. जिसमें भाजपा, झामुमो, कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग, बुद्धिजीवी व आमजनों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने कहा कि वाजपेयी जी जात-पात, धर्म-संप्रदाय और राजनीतिक दल से ऊपर थे.
सही मायने में आज देश ने एक अच्छे नेता को खो दिया है. जिससे वे लोग सभी दुखी है. शोक सभा में भाजपा नगर अध्यक्ष अवनी भूषण, झामुमो नेता सह नप उपाध्यक्ष जियाउल हक, कांग्रेस नगर अध्यक्ष श्याम, भाजपा के एनुल होदा, पूर्व नप अध्यक्ष संजय यादव, अधीर चंद्र भैया, मोती सिंह, राजेंद्र गुप्ता, सचिन रवानी, सुबोध कुमार राय, प्रमोद विद्यार्थी, अजय सिंह, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मालती देवी, शिबु बथवाल, विवेक बथवाल, संजय पाठक, राजु सिन्हा, गुडु दुबे, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष विष्णु प्रसाद राय, सुभाष पांडेय, मदन चक्रवर्ती, राहुल चौधरी, राम किशोर भोक्ता, पप्पू पांडेय, प्रीतीश गुुप्ता, सुरज सिंह सोलंकी, सत्यनारायण रवानी, विनय वर्मा, जय प्रकाश सिंह आदि थे.
इधर, नगर पर्षद परिसर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया. आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. कार्यपालक पदाधिकारी सह एसडीओ नंद किशोर लाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी जैसे व्यक्तित्व को देश ने खो दिया है. मौके पर वार्ड पार्षद नैकी खातून समेत अमेरिका यादव, डाॅ अजमत आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola