देवघर : गोली से घायल मुन्ना सिंह की रिम्स में मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिलासी के सर्कुलर रोड के झा एंड ठाकुर पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को गोली कांड में घायल मुन्ना सिंह की इलाज के दौरान रिम्स में मौत हो गयी. रांची से मुन्ना का शव लाने की तैयारी चल रही है. शाम लगभग साढ़े पांच बजे देवघर में मुन्ना सिंह की मौत की खबर आयी. मुन्ना […]

विज्ञापन

बिलासी के सर्कुलर रोड के झा एंड ठाकुर पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को गोली कांड में घायल मुन्ना सिंह की इलाज के दौरान रिम्स में मौत हो गयी. रांची से मुन्ना का शव लाने की तैयारी चल रही है. शाम लगभग साढ़े पांच बजे देवघर में मुन्ना सिंह की मौत की खबर आयी.

विज्ञापन

मुन्ना सिंह के पेट और हाथ में गोली लगी थी. मुन्ना सिंह के निधन के बाद पुलिस अनुसंधान पर भी असर पड़ने की संभावना है. रमेश हरि की हत्या व पूरे घटनाक्रम का मुन्ना ही चश्मदीद था. उधर, बैजनाथपुर (महेशमारा) में मंगलवार को गोलीकांड के बाद विधि-व्यवस्था बिगड़ने से एसडीएम ने धारा 144 लागू कर दी है.

मुन्ना सिंह की रिम्स में इलाज के दौरान मौत के बाद किसी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुए मोहनपुर अंचल के मौजा बैजनाथपुर महेशमारा में पुलिस बल की भी नियुक्ति की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola