वृद्ध भागीरथ महतो (65 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत
मधुपुर : बुढई स्थिति सत्संग-भिरखीबाद मोड़ मुख्य मार्ग में सड़क पार करते एक वृद्ध को धनबाद से देवघर जा रहे वाहन (जेएच 10एपी/ 9686) ने धक्का मार दिया. हादसे में वृद्ध भागीरथ महतो (65 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद वाहन चालक लोगों के आक्रोश को देख वहां से जान […]
मधुपुर : बुढई स्थिति सत्संग-भिरखीबाद मोड़ मुख्य मार्ग में सड़क पार करते एक वृद्ध को धनबाद से देवघर जा रहे वाहन (जेएच 10एपी/ 9686) ने धक्का मार दिया. हादसे में वृद्ध भागीरथ महतो (65 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद वाहन चालक लोगों के आक्रोश को देख वहां से जान बचाकर भागा व बुढई पुलिस पिकेट में आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने वाहन भी जब्त कर लिया है. इधर, आक्रोशित लोगों ने शाम साढ़े छह बजे से सत्संग नगर-भिरखीबाद मोड़ मुख्य पथ को बुढई में जाम कर दिया.
आपके शहर में
आक्रोशित ग्रामीण मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. सड़क जाम के कारण दर्जनों वाहन फंसे रहे. सूचना मिलने पर मधुपुर थाना व बुढई पिकेट से पुलिस पहुंची व लोगों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन, आक्रोशित लोग नहीं मान रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए